Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: 1952 में निकाली गई ट्रैक्‍टर रैली के बदल गए मायने, शांति से लेकर विरोध तक की पूरी कहानी

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:17 AM (GMT+05:30)

    Republic Day 2024 हरियाणा में आज किसानों ने ट्रैक्‍टर रैली निकालने का फैसला लिया है। सैंकड़ों किसान इस परेड में भाग लेंगे। हर एक ट्रैक्‍टर पर भारत का ...और पढ़ें

    शांति से लेकर विरोध तक की पूरी कहानी
    शांति से लेकर विरोध तक की पूरी कहानी

    HighLights

    1. 72 साल पहले दिल्‍ली में निकाली गई थी ट्रैक्‍टर परेड
    2. साल 2021 में सरकार के विरोध में निकाला गया था ट्रैक्‍टर मार्च
    3. आज हरियाणा में निकाली जाएगी ट्रैक्‍टर रैली

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। आज पूरा भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। हर बार इस दिन बड़े ही शान से गणतंत्र दिवस की परेड में देश के अलग-अलग हिस्‍सों से आए लोग शामिल होते हैं। यह पूरे देश के लिए एक गर्व का पल होता है। देश के कई राज्‍यों से आए लोग रैली के माध्‍यम से अपने राज्‍य की संस्‍कृति से अवगत कराते हैं।

    इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियणा में किसानों ने ट्रैक्‍टर मार्च निकालने का एलान कर दिया है। आपको बता दें पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्‍टर परेड (Tractor Parade) निकालने का इतिहास तकरीबन 72 साल पुराना है। आइए आपको इस लेख के माध्‍यम से बताते हैं कुछ ऐतिहासिक ट्रैक्‍टर रैली के बारे में।

    1952 में निकाली गई थी पहली ट्रैक्‍टर रैली

    पहली बार 1952 में दिल्‍ली की रिपब्लिक डे परेड में ट्रैक्‍टर शामिल हुए थे। उस दौरान इन ट्रैक्‍टरों में भारतीय संस्‍कृति की झलक दिखाई गई थी। इस ट्रैक्टर झांकी में सफेद कबूतर को भी दर्शाया गया था, जिसका उद्देश्‍य था कि हमारा देश शांति पसंद करता है। उस समय इस रैली में 'फादर ऑफ नेशन' महात्‍मा गांधी का मनपंसद गीत 'अबाइड विद मी' बजाया गया था। उस दिन के बाद से हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में इसी गाने की धुन बजने लगी।

    2021 में विरोध में निकाली थी ट्रैक्‍टर रैली

    साल 2021 में नए किसान कानून से बौखलाए किसानों ने 26 जनवरी के दिन ट्रैक्‍टर रैली निकालने का एलान किया था। उस दौरान नए किसान कानून को लेकर सरकार और किसानों के बीच जंग छिड़ी हुई थी। नवंबर 2020 से धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के नए कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस 2021 पर ट्रैक्‍टर मार्च निकाला था। इस रैली में शामिल होने के लिए दूर-दूर से किसान ट्रैक्‍टर पर सवार होकर दिल्‍ली पहुंचे थे। हालांकि यह रैली शांति के लिए नहीं विरोध के रूप में निकाली गई थी।

    खबरें और भी

    हरियाणा में निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

    वहीं अब 2024 में हरियाणा में किसानों ने ट्रैक्‍टर रैली निकालने का फैसला लिया है। सैंकड़ों किसान इस परेड में भाग लेंगे। हर एक ट्रैक्‍टर पर हमारा नेशनल फ्लैग तिरंगा लगा होगा। रैली अनाज मंडी से फोर लेन होते हुए मच्छरौली अंडर पास तक जाएगी। रैली को 12 बजे निकाला जाएगा। इसको लेकर किसानों में भारी उत्‍साह बना हुआ है। वापस अनाज मंडी में आकर इस रैली का समापन होगा। मार्च के बाद अनाज मंडी स्थित किसान भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा।

    यह भी पढ़ें: Farmers Tractor March: दिल्ली रवाना को लेकर भारतीय किसान यूनियन दे रही न्योता, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयार