Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: गणतंत्र दिवस पर अनिल विज का निराला अंदाज, झंडा फहराने के बाद जमकर किया डांस

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 12:54 PM (IST)

    Anil Vij Dance Video हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) पर अ ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस पर अनिल विज ने जमकर किया भांगड़ा
    गणतंत्र दिवस पर अनिल विज ने जमकर किया भांगड़ा

    HighLights

    1. अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में किया ध्वजारोहण
    2. मंच पर ही लोगों के साथ विज ने जमकर किया डांस

    डिजिटल डेस्क, अंबाला। देश आज पूरे धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में जिलास्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया।

    इस दौरान उन्होंने भांगड़ा डांस किया। अनिल विज अपने एक अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई अवसरों पर उन्होंने गाना भी गाया है। 76वें गणतंत्र दिवस के दौरान वे मंच लोगों के साथ भांगड़ा करते देखे गए।

    सीएम सैनी ने भी रेवाड़ी में फहराया झंडा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य कौशल का अनूठा मिश्रण देखने को मिला।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे, जिन्होंने हमारे वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    10 हजार लोगों ने देखा परेड

    राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य के अनुसार लगभग 10,000 विशेष अतिथि परेड का देखने आए थे। अलग-अलग क्षेत्रों से आए ये विशेष अतिथि 'स्वर्णिम भारत' के निर्माता हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2025: पीला साफा, भूरा कोट… इस साल गणतंत्र दिवस के लिए कुछ ऐसा है प्रधानमंत्री मोदी का लुक

    कर्तव्य पथ पर निकली हरियाणा की झांकी

    कर्तव्य पथ इस साल भी हरियाणा की झांकी देखने की मिला। 76वें गणतंत्र दिवस पर हरियाणा की झांकी में श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान से लेकर आधुनिकता को दर्शाया गया है। यह झांकी सूचना और भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई थी।

    हरियाणा के शिल्प को दिखाते हुए झांकी में हरियाणवी बैलगाड़ी, सरकंडा शिल्प, पंजा दरी, पीतल और मिट्टी के बर्तन देखने को मिली। साथ ही विकसित हरियाणा को प्रदर्शित करने के लिए गुरुग्राम की आसमान का छूतीं बिल्डिंग्स को दिखाया गया है। वहीं खेल में हरियाणा के योगदान को भी झांकी में जगह मिली थी।

    यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर गूंजा किसानों का मुद्दा, CM मान बोले- अफसोस है अन्नदाताओं को धरना देना पड़ रहा