Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: पीला साफा, भूरा कोट… इस साल गणतंत्र दिवस के लिए कुछ ऐसा है प्रधानमंत्री मोदी का लुक

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 10:57 AM (IST)

    हर साल 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन ...और पढ़ें

    76वें Republic Day पर ऐसा है प्रधानमंत्री मोदी का लुक (Picture Courtesy: DD News)
    76वें Republic Day पर ऐसा है प्रधानमंत्री मोदी का लुक (Picture Courtesy: DD News)

    HighLights

    1. भारत इस साल 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
    2. इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
    3. इस दिन कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड आयोजित की जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025: भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। इसी दिन साल 1950 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने थे। इसलिए भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास है।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में खुशी और जोश का माहौल देखने को मिलता है। राजधानी दिल्ली में इसका खास जश्न मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया जाता है, परेड आयोजित होती है, अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं और कई कल्चरल प्रोग्राम भी होते हैं।

    परेड के दौरान सैन्य बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं, तरह-तरह के करतब दिखाते हैं और अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की एक झलक देखने को मिलती है। गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नेशनल वॉर मेमोरियल जाते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।

    यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: पिछले 10 सालों में बेहद खास रहा है गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक, यहां देखें तस्वीरें

    गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग तरह के साफे पहने नजर आते हैं। ये साफे देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति अपने भीतर समाए रहते हैं। साल 2015 से 2024 तक प्रधानमंत्री मोदी ने तरह-तरह के साफे पहने हैं। प्रधानमंत्री मोदी कभी गुजरात, कभी महाराष्ट्र तो कभी उत्तराखंड की टोपी पहने नजर आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी का लुक बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लाल और पीले रंग का साफा पहना है, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की जैकेट पहनी है। इस लुक में प्रधानमंत्री मोदी काफी जच रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल पीले और लाल रंग की पगड़ी पहनी है। वहीं साल 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने केसरिया, पीले और गुलाबी रंग का साफा पहना था। इस साफे पर बांधनी प्रिंट था। इसके पहले प्रधानमंत्री ने लाल, गुलाबी, हरे व पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। साल 2022 में प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की टोपी पहने नजर आए थे।

    साल 2021 में प्रधानमंत्री ने लाल रंग की हलारी पगड़ी पहनी थी, जो गुजरात से ताल्लुक रखती है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी बंधेज प्रिंट की केसरिया पगड़ी पहने नजर आए थे। उसके पहले के सालों में प्रधानमंत्री मोदी और भी कई तरह के खूबसूरत साफों में गणतंत्र दिवस में शामिल हुए हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों को दर्शाते हैं।

    यह भी पढ़ें: बेहद अनोखे और शाही ढंग से मनाया गया था पहला Republic Day, यहां देखें गणतंत्र भारत के 75 साल