Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: पिछले 10 सालों में बेहद खास रहा है गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक, यहां देखें तस्वीरें

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 08:43 AM (IST)

    इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मना रहा है। साल 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क ...और पढ़ें

    कैसा होगा इस साल Republic Day 2025 Parade पर प्रधानमंत्री मोदी का लुक? Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)
    कैसा होगा इस साल Republic Day 2025 Parade पर प्रधानमंत्री मोदी का लुक? Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    HighLights

    1. इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
    2. गणतंत्र दिवस के दिन हर साल एक भव्य परेड आयोजित की जाती है।
    3. गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लुक के साथ कुछ खास करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025: इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन साल 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। इसलिए भारत के इतिहास में यह दिन बेहद खास महत्व रखता है और इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर झंडा फहराया जाता है, परेड होती है, जिसमें भारतीय सेनाएं अपने शौर्य का प्रदर्शन करती है। साथ ही, भारत के अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी निकलती हैं, जो वहां की संस्कृति की झलक हमें दिखाती हैं।

    परेड में कई तरह के करतब होते हैं, नृत्य-गान होता है और सैन्य बल तरह-तरह के करतब दिखाते हैं, जिससे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में चार-चांद लग जाते हैं। रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन पर परेड के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी लोगों की निगाह टिकी होती है। पिछले 10 सालों से वे अपने खास आउटफिट्स (PM Modi Looks on Republic Day) में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते आए हैं।

    हर साल गणतंत्र दिवस पर वे खास लुक अपनाते हैं, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस साल भी लोग बेसब्री से प्रधानमंत्री मोदी के खास लुक का इंतजार कर रहे हैं। आइए तबतक यह देखते हैं कि साल 2015 से साल 2024 तक गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के लुक्स कैसे रहे।

    खबरें और भी

    • 2024- पिछले साल रिपब्लिक डे पर प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने केसरिया, गुलाबी व पीले रंग की बांधनी प्रिंट की गुजराती पगड़ी के साथ सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी पहनी थी।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    यह भी पढ़ें: देशभक्ति से भरे इन मैसेज के साथ अपनों को कहें ‘हैप्पी रिपब्लिक डे’

    • 2023- साल 2023 में भी प्रधानमंत्री का लुक काफी अच्छा था। उन्होंने लाल, गुलाबी, हरे व पीले रंग का राजस्थानी फेटा पहना था। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और काले रंग का बंद गले का कोट पहना था।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2022- साल 2022 में गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की टोपी पहनी थी। इस टोपी पर ब्रह्म कमल का निशान बना था, जो उत्तराखंड को प्रदर्शित करता है।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2021- इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की हलारी पगड़ी पहनी थी। यह पगड़ी लाल रंग की थी, जिसपर पीले रंग की बूटियां बनी थीं।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2020- साल 2020 के रिपब्लिक डे पर प्रधानमंत्री ने बंधेज प्रिंट की केसरिया पगड़ी पहनी थी।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2019- प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2019 में भी बेहद खूबसूरत पगड़ी पहनी थी, जो पीले और लाल रंग की थी। इस पगड़ी पर गोल्डन रंग की धारियां बनी हुई थी।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2018- इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने मल्टीकलर की पगड़ी पहनी थी, जो उनके पूरे लुक को बेहद खास बना रहा था।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2017- इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसपर सफेद रंग से बॉर्डर बना था। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और काले रंग की जैकेट पहनी थी।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2016- साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने एक पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जो उनपर खूब फब रही थी।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    • 2015- इस साल मल्टीकलर की बांधनी पगड़ी प्रधानमंत्री मोदी के सिर की शोभा बनी थी।

    Picture Courtesy: X (Formerly Twitter)

    अब देखना यह है कि इस साल गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री के आउटफिट में क्या खास नजर आने वाला है।

    यह भी पढ़ें: घोड़े और बग्गियों के साथ मनाया गया था पहला Republic Day, तस्वीरों में देखें गणतंत्र भारत के 75 साल