Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला में पॉलीक्लिनिक के बाहर कार में मिला बिहार निवासी सरकारी डॉक्टर का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:58 PM (IST)

    अंबाला के सेक्टर-10 स्थित पालीक्लिनिक के बाहर एक कार में सरकारी डॉक्टर डॉ. एनके झा का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ...और पढ़ें

    अंबाला में बिहार निवासी सरकारी डॉक्टर का मिला शव। फाइल फोटो

    अंबाला में बिहार निवासी सरकारी डॉक्टर का मिला शव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अंबाला पालीक्लिनिक के बाहर कार में मिला सरकारी डॉक्टर का शव।

    2. डॉ. एनके झा का शव रविवार शाम से कार में था।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, मौत के कारणों का खुलासा बाकी।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। सेक्टर-10 स्थित पालीक्लिनिक के गेट नंबर-2 के सामने मंगलवार को एक कार में से सरकारी डॉक्टर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. एनके झा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान अंबाला व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान नीरू वढेरा भी मौके पर पहुंचे।

    नीरू ने बताया कि रविवार शाम से यह कार यहीं खड़ी थी। किसी की नजर ही नहीं पड़ी की इसके भीतर शव पड़ा है। कार के अंदर एक शराब की बोतल और खैनी भी मिली है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। स्वजनों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तब तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    बिहार के दरंभगा जिले के रहने वाले थे

    डा. झा मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के लहटा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2011 में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में सेवा शुरू की थी। शुरुआत में जिला नागरिक अस्पताल में कार्य किया, बाद में सिविल सर्जन कार्यालय में भी सेवाएं दीं।

    खबरें और भी

    वर्ष 2016 से 2025 तक वे सेक्टर-10 पालीक्लिनिक में तैनात रहे। कुछ समय फरीदाबाद भी आपसी समझौते के तहत रहे। लेकिन जल्द ही अंबाला वापस आ गए। पदोन्नति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सेवा अनिवार्य होने के कारण करीब सवा साल पहले उनका तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरेहड़ी में हुआ था।