यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Crime News: अग्निवीर का पेपर देने अंबाला आए तीन युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल
अंबाला जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां पर सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षा देने आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे यहां पर ऑनल ...और पढ़ें

HighLights
- अग्निवीर का पेपर देने अंबाला आए तीन युवाओं को पिकअप ने मारी टक्कर।
- मरने वालों में एक युवा चरखी दादरी व दूसरा यमुनानगर का।
- दुर्घटना के बाद आरोिपत िपकअप चालक मौके से फरार।
जागरण संवाददाता, अंबाला। (Haryana Crime News) सेना में भर्ती होने का सपना लेकर आए दो युवाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने आए थे। मृतक की पहचान चरखी दादरी निवासी प्रवीण व छछरौली यमुनानगर निवासी मोहम्मद आमिर के रूप में हुई, जबकि छछरौली यमुनानगर निवासी अजय सिंह घायल है।
हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अजय सिंह व मोहम्मद आमिर बाइक पर सवार होकर अंबाला में अग्निवीर में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए थे। यहां पर आकर पता चला कि बिना फोटो के एंट्री नहीं होगी।
इसी पर अजय सिंह व मोहम्मद आमिर बाइक पर ही बस स्टैंड अंबाला कैंट पर आ गए। यहां पर उन्होंने वाट्सअप पर अपनी फोटो दुकानदार को दी और यहां से प्रिंट निकलवा लिया। यहीं पर प्रवीण कुमार भी मौजूद था और वह भी फोटो निकलवा रहा था।
यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: 12 करोड़ की ठगी केस में CBI की एंट्री, पुलिस इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इस दौरान अजय व आमिर से प्रवीण ने लिफ्ट मांगी। दोनों ने प्रवीण को भी अपनी बाइक पर बिठा लिया और सेंटर की ओर चल दिए। अभी वे शास्त्री कालोनी के पास पहुंचे ही थे कि एक पिकअप गाड़ी ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।