यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Train: भगवा रंग में होगी 20 डिब्बों की वंदे भारत, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
Vande Bharat Train देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब भगवा में पटरी पर दौड़ेगी। अब तक 16 डिब्बों की ट्रेन को बढ़ाकर 20 करने की योजना है। स ...और पढ़ें

HighLights
- 210 ट्रेनें की जा रही हैं तैयार 20 कोच स्लीपर लगने पर 1076 सीटें होंगी
- स्लीपर के सबसे ज्यादा कोच महाराष्ट्र के लातूर स्थित फैक्टरी में तो दूसरे नंबर पर चेन्नई और कपूरथला में होंगे तैयार
दीपक बहल, अंबाला। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब भगवा में पटरी पर दौड़ेगी। अब तक 16 डिब्बों की ट्रेन को बढ़ाकर 20 करने की योजना है। साथ ही, इसमें अगले वर्ष मार्च में स्लीपर कोच भी लगाए जाएंगे। 210 ट्रेनें बनाने की तैयारी की जा रही है।
इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेल कोच फैक्टरी में तैयार होंगी। साथ ही इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आइसीएफ) चेन्नई, माड्रन कोच फैक्ट्री रायबरेली और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में स्लीपर के डिब्बे तैयार किए जाएंगे। अभी वंदे भारत चेयरकार में ही चल रही है।
नया लुक देते हुए स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। फिलहाल यात्रियों की आरामदायक सुविधा के अनुसार ट्रेन का रूट तय किया गया है। स्लीपर वंदे भारत आएंगी तो उनका रूट भी लंबा होगा। अब तक 30 वंदे भारत चेन्नई में तैयार की जा चुकी हैं। इनमें से 29 पटरी पर हैं, जबकि तैयार एक ट्रेन रेलवे को हैंडओवर कर दी गई है। स्लीपर कोच की ट्रेन फुल एसी होगी और इसके 11 डिब्बे थर्ड एसी, चार सैकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच होगा।