वोटर्स के पास सिर्फ 4 दिन का वक्त, अंबाला में 14 जुलाई तक जमा करने होंगे SIR फॉर्म; 28% मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन बाकी
अंबाला में विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता फार्मों के डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें 72% फार्म पूरे हो चुके हैं। ...और पढ़ें

एसआईआर: 72 प्रतिशत फार्म किए गए डिजिटलाइज, 28 प्रतिशत के लिए चार दिन बचे।
HighLights
72 प्रतिशत मतदाता फार्म डिजिटलाइज हो चुके हैं
शेष 28 प्रतिशत फार्मों के लिए चार दिन बचे
बीएलओ घर-घर जाकर फार्म एकत्रित कर रहे हैं
जागरण संवाददाता, अंबाला। विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के फार्म पूरे भरकर जमा कराने को महज चार दिनों का समय बचा है। अभी भी 28 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं, जिनके फार्म डिजिटलाइज अभी किए जाने हैं।
यानी 72 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज किए जा चुके हैं। अब चार दिनों के बीच सभी मतदाताओं को अपने फार्म बीएलओ के पास जमा करवाने हैं और इनको डिजिटलाइज करवाना है।
दूसरी ओर बीएलओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जो भी बचे फार्म हैं, उनको पूरा करवाएं। बता दें कि जिला में 8 लाख 89 हजार 328 मतदाताओं ने फार्म भरने थे, जबकि 6.42 लाख मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज करने हैं।
चार दिनों में करना है कार्य पूरा
एसआईआर के तहत मतदाताओं के फार्म जमा करने के लिए चार दिनों का समय बचा है। चौदह जुलाई तक यह फार्म बीएलओ के पास जमा करवाने हैं ताकि आगे चुनाव कार्यालय इनको डिजिटलाइज कर सके। ऐसे में अधिकारीभी इसी कार्य को लेकर जुटे हैं, ताकि समय पर इस कार्य को पूरा किया जा सके।
घर-घर जाकर बांटे हैं एन्यूमरेशन फार्म
नगराधीश एवं उपनिवार्चन अधिकारी अभिषेक गर्ग ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करा रहे है। इनको एकत्रित कर डिजिटाइज भी करने का कार्य तेजी से कर रहे है।
इसके साथ मतदाता चाहें तो भरा हुआ फार्म स्वयं भी अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा करवा सकते है। इसके साथ ही जिन मतदाताओं को बीएलओ द्वारा एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करवाया गया है, वे उसे सही प्रकार से भरकर अपने हस्ताक्षर सहित 14 जुलाई 2026 तक संबंधित बीएलओ को पोलिंग बूथ पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।