विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: राज्य के चार जिलों की जल आपूर्ति में होगा सुधार, 113 करोड़ से ज्यादा 10 नए कार्यों को सीएम की स्वीकृति

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 18 Oct 2023 10:49 PM (IST)

हरियाणा के चार कैथल सिरसा रोहतक और जींद जिलों में जल आपूर्ति में सुधार करने के लिए सरकार ने ग्रामीण ...और पढ़ें

राज्य के चार जिलों की जल आपूर्ति में सुधार के लिए सीएम मनोहर लाल की मंजूरी मिली
राज्य के चार जिलों की जल आपूर्ति में सुधार के लिए सीएम मनोहर लाल की मंजूरी मिली

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी 10 नए कार्यों को मंजूरी
  2. कैथल, सिरसा, रोहतक व जींद में होंगे काम
  3. ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के सभी कार्यों पर 113 करोड़ होंगे खर्च

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में जल आपूर्ति में सुधार के प्रयासों के तहत सरकार ने चार जिलों कैथल, सिरसा, रोहतक और जींद में ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 113 करोड़ से अधिक के 10 नए कार्यों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने यह प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

इन योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्वीकृत कार्यों में सिरसा जिले के तीन गांवों (ठोबरियां, मिर्जापुर और तलवाड़ा खुर्द) तथा चार ढाणियों (मोजू की ढाणी, टिब्बा की ढाणी, दया सिंह थेड़, बाजीगर ढाणी) के लिए नहर आधारित जलापूर्ति योजना शामिल है। 32.34 करोड़ की लागत से सिरसा के विभिन्न गांवों तथा मोजू की ढाणी में वाटर वर्क्स का निर्माण, 30.65 करोड़ की लागत से जिला सिरसा के गांव खारी सुरेरां में मौजूदा जल आपूर्ति योजना का विस्तार शामिल हैं।

इसके साथ ही सामान्य पंपिंग स्टेशन बनाकर नौ मौजूदा वाटर वर्क्स (भुरटवाला, पोहरकन, मीठी सुरेरा, खारी सुरेरा, ढाणी लाख जी, किशनपुरा, मिठनपुरा, ढाणी शेरांवली और करमसाना) को शेरांवाली डिस्ट्रीब्यूटरी से ताजा पानी उपलब्ध करवाने के काम होंगे।

ये भी पढ़ें- जजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष ने राज्य के उपमुख्यमंत्री को सराहा, पूर्व उपप्रधानमंत्री पर भी दिया बयान

इन कामों को मिली मंजूरी

9.29 करोड़ की लागत से कैथल जिले के गांव ढांड ब्लॉक में जल आपूर्ति योजना का विस्तार और वितरण प्रणाली का उन्नयन, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से गांव टिगरी जिला सिरसा में नहर आधारित वॉटर वर्क्स तथा 4.97 करोड़ रुपये की लागत से गांव सहरानी जिला सिरसा में नहर आधारित वाटर वर्क्स के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

गांव बालंद जिला रोहतक में 2.61 करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के साथ-साथ रोहतक पंप हाउस से दूसरे वाटर वर्क्स और पहले वाटर वर्क्स तक डीआइ पाइप बिछाने के साथ जेएलएन नहर से ताजे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित के कामों को भी मंजूरी मिली है।

क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को बदलने की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने जींद शहर की विभिन्न कालोनियों में सीवर लाइनें बिछाने और सभी क्षतिग्रस्त मौजूदा सीवर लाइनों को बदलने की भी मंजूरी प्रदान की है। जींद शहर के 90 प्रतिशत हिस्से में सीवरेज प्रणाली उपलब्ध कराई गई है, जिसमें सीवर लाइनों की कुल लंबाई 465 किलोमीटर है। सीवेज उपचार संयंत्रों तक सीवर पंपिंग के लिए 16 सीवर पंपिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा को मिली सौगात, लद्दाख से कैथल बनेगी 5 गीगावॉट की इलेक्ट्रिक लाइन; ऊर्जा मंत्रालय ने नवीकरणीय ऊर्जा की बनाई नीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।