यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: जजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष ने राज्य के उपमुख्यमंत्री को सराहा, पूर्व उपप्रधानमंत्री पर भी दिया बयान
जजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा सुंगरपुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक जनकल्याण योजनाएं लागू की ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, तोशाम(भिवानी)। जजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा सुंगरपुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) ने पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक जनकल्याण योजनाएं लागू की है और इससे लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल ने अपने संपूर्ण जीवन को समाज के कमेरे व मेहनतकश लोगों के लिये संघर्ष करने में व्यतीत कर दिया।
जजपा भाजपा गठबंधन सरकार किसान हितैषी है
उन्होंने कहा कि उसी के पदचिन्हों पर उपमुख्यमंत्री चलकर किसानों के लिए अनेक जनकल्याण योजनाएं लागू करवा रहे हैं। जजपा भाजपा गठबंधन सरकार किसान हितैषी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर तैयार रहते हैं। किसानों के दुख तकलीफ से भलीभांति परिचित हैं।