विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायके से लौट रही महिला को ले गए होटल और फिर...

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 03:34 PM (IST)

एक महिला अपने मायके से ससुराल आ रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में दो जानकार मिल गए। जानिए फिर क्या हुआ ?

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। छह साल के मासूम बेटे के साथ एक महिला मायके से लौट रही थी। इस दौरान उसे दो जानकार मिले और उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बिठा लिया है। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने धोखे से महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोश कर अपने साथ होटल ले गए। यहां उन्होंने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने बदनामी के डर से पहले तो यह बात छिपाए रखी लेकिन बाद में उसने बता दिया।

फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद कुरुक्षेत्र की इस्माईलाबाद थाने की पुलिस ने जीरो नंबर से एफआइआर दर्जकर केस अंबाला शहर के कोतवाली थाने को सौंप दिया है। वारदात 30 जुलाई की बताई गई है।

पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थी आवाजें, दरवाजा खुलवाया तो देखकर रह गए दंग

पीडि़त के मुताबिक दोनों अभियुक्तों ने होटल में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने के कारण वह होटल कौन सा था, यह नहीं जान पाई। बाद में दोनों ने उसे चौक पर छोड़ दिया तो उसने अपने जेठ बलविंदर सिंह तथा देवर संदीप को सूचना दी, तो वे उसे घर ले गए।

पढ़ें : पंचायती नल से पानी भरा तो दबंगों ने दलित महिला को पीटा

कोतवाली थाना प्रभारी रजनीश शर्मा ने कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद पुलिस से जीरो एफआइआर मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला थाना पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें