अंबाला में तिरपाल बांधते समय पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी घायल
अंबाला के बलदेव नगर में शनिवार तड़के एक पिकअप पर तिरपाल बांधते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गय ...और पढ़ें

अंबाला के बलदेव नगर में पिकअप-ट्रक टक्कर, तिरपाल बांधते युवक की मौत।
HighLights
बलदेव नगर में पिकअप पर तिरपाल बांधते समय हादसा हुआ
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई
साथी घायल हुआ, ट्रक चालक मौके से फरार, मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। बलदेव नगर क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए हादसे में पिकअप पर तिरपाल बांध रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ के मौली जागरा निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी बीरबल के साथ पिकअप (सीएच-01-टीसी-9110) में लखनऊ से दवाइयों का सामान लेकर चंडीगढ़ लौट रहा था।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे बलदेव नगर पुल से नीचे उतरने के बाद बारिश शुरू हो गई। दोनों ने सुल्तानपुर चौक के पास एक बिजली स्टोर के नजदीक सड़क किनारे पिकअप रोककर उस पर तिरपाल डालना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक (पीबी-08-सीपी-0899) ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बीरबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विकास के सिर और मुंह पर चोटें आईं। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे लगी ग्रिल से भी टकरा गई। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला नागरिक अस्पताल, अंबाला शहर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीरबल को मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी
विकास ने बताया कि वह ट्रक और उसके नंबर को पहचानता है और चालक को सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।