Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ में चोरों ने ज्वेलर्स शॉप पर फिर बोला धावा, शटर उखाड़कर लूटा लाखों का माल; इलाके में दहशत का माहौल

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 09:55 AM (IST)

    बहादुरगढ़ में डीसी ज्वेलर्स में चोरी की एक और घटना हुई। लाइनपार एरिया में स्थित दुकान का शटर उखाड़कर छह चोरों ने लाखों का माल चुरा लिया। वारदात शुक्रव ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शहर में पहले भी ज्वेलर्स शॉप में ऐसी कई वारदात हो चुकी।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक और ज्वेलर्स शॉप चोरों का निशाना बनी। इस बार लाइनपार एरिया में स्थित डीसी ज्वेलर्स का शटर उखाड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया गया। सीसीटीवी में छह चोर नजर आ रहे हैं।

    शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे यह वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विगत में हुई कई वारदात अभी सुलझी नहीं हैं और अब एक और शाप में वारदात से बहादुरगढ़ की ज्वेलर्स एसोसिएशन में रोष है। चोरों का निशाना बनी डीसी ज्वेलर्स के नाम से यह शॉप पुराना बराही मार्ग रेलवे फाटक के नजदीक है।

    शुक्रवार सुबह चाेरों ने प्लानिंग से वारदात की। पहले आसपास में स्थित घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद ज्वेलर्स शॉप का शटर उखाड़कर अंदर घुसे। जो भी नकदी और आभूषण हाथ लगे, सब ले गए। लगभग 10 लाख का माल चोरों ने उड़ाया।

    वहीं, वारदात के दौरान आसपास के लोग जाग गए। घरों के ऊपर से चोरों की तरफ ईंट बरसाई। इसके बाद वे भागे। पता लगते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर दौड़ी। ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य भी पहुंचे।

    बता दें कि इससे पहले भी शहर में ज्वेलर्स शॉप में ऐसी कई वारदात हो चुकी हैं और अधिकतर अनसुलझी हैं। दीवाली के पास शहर के कोमल ज्वेलर्स में वारदात हुई थी। उसमें कई करोड़ का माल चोरी हो गया था। इसमें भी कोई सुराग नहीं मिला।

     

    खबरें और भी