Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवजात तस्करी केस: पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा से बरामद किया एक और बच्चा, 7 लाख में हुई थी डील

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 10:49 AM (IST)

    पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली के शाहदरा से एक और तीन वर्षीय बच्चा बरामद किया है, जिसे 7-8 लाख में बेचा गया था। यह तीसरा बच्चा ...और पढ़ें

    अब तक कुल तीन बच्चे बरामद हो चुके हैं। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    अब तक कुल तीन बच्चे बरामद हो चुके हैं। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. दिल्ली के शाहदरा से तीसरा बच्चा बरामद हुआ।

    2. बच्चे को 7-8 लाख रुपये में बेचा गया था।

    3. अब तक 12 गिरफ्तारियां, सरगना की तलाश जारी है।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने एक और बच्चा दिल्ली से बरामद किया है। यह करीब तीन साल का है। इस बच्चे को लेने वाले शख्स को भी पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार किया। बाद में जांच में शामिल करके जमानत पर रिहा किया।

    अब तक पुलिस कुल तीन बच्चों काे बरामद कर चुकी है। हालांकि गिरोह द्वारा 10 राज्यों में 60 से ज्यादा बच्चों को बेचने के मामलों का पुलिस को पता लग चुका है। बच्चों को लेने वालों को पुलिस नोटिस जारी कर रही है।

    बरामद किया गया तीसरा बच्चा दिल्ली के शाहदरा में सात से आठ लाख में बेचा गया था। हालांकि इस खरीद-फरोख्त को गोद प्रक्रिया का नाम दिया गया, लेकिन इसके लिए क्या दस्तावेज तैयार किए गए, इसको पुलिस जांचेगी।

    अभी तक इस मामले में 12 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। 11वां आरोपी पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया था। इस बीच पुलिस की टीमें पंजाब में इस गिरोह के सरगना प्रगट सिंह उर्फ लाडी की तलाश में जुटी हैं। गिरोह के आठ सदस्य जेल जा चुके हैं।

    अब किसको मां कहें मासूम, जिसने बेचा या जिसने खरीदा, दोनों से हो रहे जुदा

    इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा पीड़ादायक पक्ष अब उन मासूमों का है, जो एक-एक करके लावारिस जैसी हालत में हैं। अब तक पुलिस तीन बच्चों को बरामद कर चुकी है। तीनों काे रेवाड़ी स्थित चाइल्ड अडॉप्शन सेंटर भेजा गया है।

    खबरें और भी

    तीसरा बच्चा बरामद करके वीरवार को वहां पर भेजा गया। यह करीब तीन साल का है। वर्ष 2023 में इसको बेचा गया था। इस बच्चे को जन्म देने वाले माता-पिता कौन हैं, इस बारे में अभी पुलिस ने कुछ सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन खरीदने वाले के पास पहले से एक बच्चा था जो मंदबुद्धि था।

    फिर संतान नहीं हुई तो इस बच्चे को लिया। इस मासूम ने जन्म देने वालों को तो नहीं देखा और जिसे वह माता-पिता मान रहा था, उनसे भी अब जुदा हो गया। बच्चे को जब पुलिस रेवाड़ी लेकर गई तो वह सुबकता रहा। इस बच्चे को जन्म देने वाले माता-पिता की पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही होगी।

    यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ नवजात शिशु तस्करी: 11वां आरोपी जसप्रीत रिमांड पर, 10 राज्यों में 60 से ज्यादा बच्चों को बेचने का खुलासा

    यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ शिशु तस्करी तस्करी मामला: बच्चों को बेचकर जुटाए 15 लाख रुपये गिरोह के सदस्यों से बरामद, सरगना की तलाश तेज 

    गिरोह द्वारा बेचा गया एक और बच्चा दिल्ली के शाहदरा से बरामद किया गया है। अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और तीन बच्चे बरामद किए गए हैं। विशेष टीम इस मामले में काम कर रही है।

    -

    -जमील अहमद, एसएचओ, शहर थाना, बहादुरगढ़