Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ शिशु तस्करी तस्करी मामला: बच्चों को बेचकर जुटाए 15 लाख रुपये गिरोह के सदस्यों से बरामद, सरगना की तलाश तेज 

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 01:28 PM (IST)

    बहादुरगढ़ में नवजात शिशु तस्करी मामले में पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से 15 लाख रुपये बरामद किए हैं। अब तक 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें से एक जसप् ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    HighLights

    1. नवजात शिशु तस्करी में 15 लाख रुपये बरामद, 11 आरोपी गिरफ्तार।

    2. गिरोह के सरगना प्रगट सिंह उर्फ लाडी की तलाश में टीमें पंजाब में।

    3. यह गिरोह 10 राज्यों में सक्रिय था, 60 से अधिक मामले सामने।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामलों में गिरोह के सदस्यों द्वारा जुटाए गए 15 लाख रुपये पुलिस अभी तक बरामद कर चुकी है। हाल ही में पकड़े गए गिरोह के एक और सदस्य से पूछताछ की जा रही है। उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।

    इस बीच पुलिस की दो टीमें पंजाब में इस गिरोह के सरगना प्रगट सिंह उर्फ लाडी की तलाश में खाक छान रही हैं। उस पर पंजाब में भी ऐसे ही मामले में केस दर्ज हुआ था। उसके पकड़े जाने के बाद ही इस गिरोह का पूरा राजफाश हो सकेगा। पुलिस को अभी तक 60 से ज्यादा मामलों का पता लग चुका है। यह संख्या अभी और बढ़ने के आसार हैं। गिरोह के सात सदस्य जेल जा चुके हैं।

    आठवां सदस्य जसप्रीत अभी पुलिस की गिरफ्त में है। तीन अन्य आरोपित वे हैं जो बच्चा बेचने और खरीदने वाले हैं। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों से अभी तक 15 लाख रुपये, दो गाड़ी और एक बाइक बरामद की जा चुकी है। बच्चों की खरीद-फरोख्त की शुरूआत से लेकर अब तक आरोपितों की ओर से जो भी गाड़ी या प्रापर्टी खरीदी गई है, उसकी पहचान की जा रही है। बैंक खाते पहले ही फ्रीज कराए जा चुके हैं।

    रिमांड पर चल रहे आरोपित से सरगना के बारे में हो रही पूछताछ

    पंजाब से पकड़कर लाए गए गिरोह के सदस्य जसप्रीत से पुलिस की ओर से सरगना लाडी के बारे में पूछताछ की जा रही है, जिस दिन पुलिस ने गिराेह के तीन सदस्यों को तीन दिन के नवजात शिशु के साथ पकड़ा था, उस दिन जसप्रीत भी लाडी के साथ ही था, मगर वे दोनों फरार हो गए थे।

    खबरें और भी

    अब जसप्रीत से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। 10 राज्यों में इस गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ था। गिरोह का एक सदस्य संदीप अपने ही अलग-अलग पत्नियों से हुए दो बच्चों को बेच चुका है। इसमें एक लड़की है। पुलिस ने गिरोह से एक लड़की को लेने वालों को पूछताछ के लिए बुलाया। हालांकि अभी तक इसमें क्या कुछ सामने आया, इस पर पुलिस ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- नवजात शिशु तस्करी कांड में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में गैंग के सदस्य ने बेच डाले दो पत्नियों से हुए दो बच्चे

    यह भी पढ़ें- नवजात बच्चों की तस्करी: कभी ड्राइवर था गिरोह का सरगना, धंधे में नर्स पत्नी का बड़ा रोल; अवैध को ऐसे बनाते थे लीगल



     

    अभी तक इस केस में 11 आरोपित पकड़े जा चुके हैं। दो टीमें पंजाब में गई हुई हैं। सरगना की तलाश चल रही है। अभी कोई और बच्चा बरामद नहीं हुआ है।


    -

    -मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़