Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में होगा टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:46 AM (IST)

    बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में जल्द ही डेंटल आर्थोडान्टिक ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू होगी, जिससे मरीजों को रोहतक पीजीआई या निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में डेंटल आर्थोडान्टिक सुविधा शुरू होगी।

    2. मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों से मिलेगी बड़ी राहत।

    3. स्वास्थ्य महानिदेशक की मंजूरी के बाद प्रक्रिया तेज हुई।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में जल्द ही डेंटल आर्थोडान्टिक ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    स्वास्थ्य महानिदेशक से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आवश्यक उपकरण और अन्य सामान की खरीद के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। अभी तक दांतों की टेढ़ेपन, जबड़े से जुड़ी समस्याओं उपचार के लिए मरीजों को रोहतक पीजीआई या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। निजी अस्पतालों में इस इलाज पर करीब 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आ जाता है। सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को सिविल अस्पताल में नाममात्र खर्च पर यह उपचार मिल सकेगा।

    मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    डेंटल आर्थो ट्रीटमेंट के तहत दांतों की बनावट सुधारने, ब्रेसेज लगाने और जबड़े से संबंधित समस्याओं का इलाज किया जाता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे। अस्पताल में यह सेवा शुरू होने से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

    स्वास्थ्य महानिदेशक से अनुमति मिलने के बाद अस्पताल स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से जरूरी उपकरणों और संसाधनों की सूची तैयार कर खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उपकरण उपलब्ध होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से उपचार शुरू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके लिए सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉ. प्रीति दलाल की तैनाती पहले ही कर दी गई है। वर्तमान में बहादुरगढ़ क्षेत्र के मरीजों को आर्थोडान्टिक उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। सिविल अस्पताल में सुविधा मिलने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

    इन मरीजों को मिलेगा लाभ

    • टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या वाले मरीज
    • दांतों के बीच ज्यादा दूरी की समस्या
    • जबड़े और दांतों की स्थिति सुधारने वाले मरीज
    • ब्रेसेज और आर्थोडान्टिक उपचार की जरूरत वाले लोग



     

    सिविल अस्पताल के दंत विभाग में इंप्लांट सेंटर पहले ही शुरू हो गया था। अब डेंटल आर्थो ट्रीटमेंट की सेवा भी जल्द शुरू होगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।


    -

    -डॉ. संदीप गुलिया, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल, बहादुरगढ़