डाबौदा कलां में 20.80 लाख की लागत से बनेगी भव्य चौपाल, विधायक ने रखी नींव
विधायक राजेश जून ने बहादुरगढ़ के गांव डाबौदा कलां में 20.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई चौपाल की नींव रखी। ...और पढ़ें

राजेश जून ने चौपाल की रखी नींव। जागरण
HighLights
विधायक राजेश जून ने डाबौदा कलां में नई चौपाल की नींव रखी।
20.80 लाख रुपये की लागत से बनेगी भव्य सामुदायिक चौपाल।
निर्माण में गुणवत्ता और निरंतर निगरानी पर विशेष जोर दिया।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ गांव डाबौदा कलां में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक राजेश जून ने सरपंच व ग्रामवासियों के साथ विधायक कोटे से 20.80 लाख से बनने वाली नई चौपाल की नींव रखी।
यहां ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि चौपाल को और अधिक भव्य स्वरूप देने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए भी सरकार से ग्रांट ली जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का बहादुरगढ़ क्षेत्र पर विशेष ध्यान है। विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।
निर्माण में न हो समझौता, रखें पूरी निगरानी
सरकार द्वारा लगातार गांवों और शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है।
उन्होंने सरपंच व ग्रामवासियों से कहा कि चौपाल निर्माण की गुणवत्ता समझौता न किया जाए। इस पर निरंतर निगरानी रखें। ताकि कार्य मानकों के अनुरूप हो।
यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ के मांडौठी में पांच करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण, विधायक ने शुरू कराया काम