Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ में टोल सुरक्षा ठेकेदार की हत्या में गिरफ्तार आरोपित रिमांड पर, चौकी प्रभारी का तबादला

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:43 AM (GMT+05:30)

    टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की हत्या के मामले में एक आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। यह वारदात छारा गांव में समझ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. टोल ठेकेदार नीरज की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार।

    2. आरोपी योगेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।

    3. मांडौठी चौकी प्रभारी का भी तबादला किया गया।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। छारा गांव में झगड़े में समझौते के लिए बुलाए गए टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया।

    इधर, मांडौठी चौकी प्रभारी का भी तबादला कर दिया गया है। छारा हत्याकांड के बाद भड़के लोगों ने जाम लगाकर यह मांग भी रखी थी। इस घटना में जहां नीरज की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं उसका भतीजा मनजीत पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया था।

    दो भाइयों समेत छह लोगों पर दर्ज हो रखा है केस

    18 जुलाई की आधी रात को यह वारदात हुई थी। पुलिस ने घायल मनजीत के बयान पर छारा के दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद केस दर्ज कर लिया था। मनजीत ने बयान में बताया था कि घटना से तीन-चार दिन पहले उसका गांव के नीतेश के साथ झगड़ा हो गया था।

    नीतेश उसे तभी से जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसकी रेकी भी करवा रहा था। मनजीत ने यह बात अपने चाचा नीरज व अजय उर्फ बब्लू को बताई। तब नीरज ने मनजीत को कहा कि वह नीतेश को समझा देगा। शनिवार रात नीरज के पास नीतेश के साथी प्रमोद का फोन आया था। उसने नीतेश के घर बुलाया।

    खबरें और भी

    नीरज व उसका भाई अजय और भतीजा मनजीत नीतेश के घर पहुंचे। वहां नीतेश के अलावा उसका भाई योगेश, दोस्त प्रमोद, रामबीर, सुनेहरा और जितेंद्र उर्फ कर्मा घर के बाहर थे। आरोप है कि नीतेश ने पिस्तौल निकाली और दोनों पर फायर कर दिए। नीरज को कई गोली लगी। जबकि मनजीत को एक गोली भागते समय पैर में लगी। पुलिस का कहना है कि इनमें से योगेश को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।