Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशे के खिलाफ कल दौड़ेगा बहादुरगढ़, सराय में होगी 17वीं रन अगेंस्ट डोप प्रतियोगिता

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:16 AM (IST)

    बहादुरगढ़ में 31 जुलाई को 17वीं रन अगेंस्ट डोप दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति प्रेरित कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 17वीं रन अगेंस्ट डोप दौड़ 31 जुलाई को आयोजित।

    2. युवाओं को नशे से दूर रखने का मुख्य उद्देश्य।

    3. विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग दौड़ श्रेणियां।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से 31 जुलाई को सुबह 8 बजे सराय औरंगाबाद स्थित ललित भनोट अकादमी द्वारा रूहिल रेजीडेंसी के नजदीक से 17 वींं रन अगेंस्ट डोप दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई जाएगी। अकादमी की ओर से इसकी तैयारी पूरी की गई है।

    भीम अवार्डी चरण सिंह राठी ने बताया कि आयोजन को लेकर बच्चों, युवाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों में उत्साह है। अब तक ढाई हजार से ज्यादा प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की जा चुकी है। 30 जुलाई तक दौड़ में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

    प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए 400 मीटर, 10 से 14 वर्ष के लिए एक किलोमीटर, 14 से 18 वर्ष के लिए दो किलोमीटर तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवक-युवतियों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिलाओं के लिए भी एक दौड़ आयोजित की जाएगी। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

    खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नोबेल केयर अस्पताल की एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। खेल आयोजन कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप राठी ने कहा कि रन अगेंस्ट डोप केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण का जनआंदोलन है।

    खबरें और भी

    अर्जुन अवार्डी ओमबीर पहलवान, अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र पहलवान सोनू अखाड़ा, सीआरपी कमांडेंट भीम अवार्डी सरोज सिहाग, अंतर्राष्ट्रीय बाक्सर दिनेश, अर्जुन अवार्डी पूनम चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट राजेश फौगाट विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

    यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर कूड़े के ढेर देख भड़कीं चेयरपर्सन सरोज राठी, अफसरों और ठेकेदार को लगाई फटकार