Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छारा में टोल सिक्योरिटी ठेकेदार को गोलियों से भूना, बीच-बचाव में भतीजा भी जख्मी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    झज्जर के छारा गांव में टोल सुरक्षा ठेकेदार नीरज की पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाव में आए उसके भतीजे मनजीत को भी गोली लगी, जिसक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. टोल सुरक्षा ठेकेदार नीरज की गोली मारकर हत्या।

    2. बचाव में आए भतीजे मनजीत को भी गोली लगी।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी फरार।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव छारा में रविवार आधी रात पार्टी के बहाने बुलाए गए टोल सुरक्षा ठेकेदार की गांव के ही युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। बचाव के लिए बीच में आया उसका भतीजा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे रोहतक के अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    गांव छारा निवासी नीरज ने छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेका ले रखा था। सोमवार आधी रात को उसके पास गांव के ही तीन युवकों का फोन आया। तीनों ने उसे पार्टी करने और जरूरी बात करने के बहाने बुलाया। नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ उनके पास पहुंचा।

    बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपितों में से एक ने दूसरे से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नीरज को चार से पांच गोलियां लगीं। जब भतीजे मनजीत ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके पैर में भी गोली मार दी।

    वारदात के बाद दोनों घायलों को तत्काल रोहतक के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनजीत का उपचार जारी है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों ने नीरज को बुलाया, लेकिन मौके पर पहुंचते ही विवाद किस बात पर हुआ, इसको लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

     

    खबरें और भी