रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली-रोहतक मार्ग पर 9 दिनों तक प्रभावित रहेंगी कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें
किशनगंज स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं 5 से 14 मई तक प्रभावित रहेंगी। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेने ...और पढ़ें

(फाइल फोटो)
HighLights
किशनगंज यार्ड कार्य से दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग प्रभावित।
5 से 14 मई तक कई ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से संचालित।
यात्रियों को असुविधा, बहादुरगढ़ स्टेशन भवन शीघ्र पूरा करने की मांग।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर आने वाले किशनगंज स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण कार्य के चलते कुछ एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें मई की शुरुआत में कई दिनों तक प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। कुछ ट्रेनों का रूट छोटा किया गया है। जबकि कुछ गाड़ियों को 5 मई से 11 मई तक रद किया गया है।
गाड़ी नंबर-14323-14324 नई दिल्ली-रोहतक (बरेली इंटरसिटी ) 5 मई से 13 तक नई दिल्ली-रोहतक के बीच रद रहेगी। इसी प्रकार पैसेंजर ट्रेन 54031-54032 दिल्ली जींद 5 से 14 मई तक, 54033-54034 दिल्ली नरवाना 10 से 13 मई तक व 54035-54036 दिल्ली जाखल सवारी गाड़ी 5 से 13 मई तक रद रहेगी।
दिल्ली कुरुक्षेत्र फास्ट पैसेंजर कब रहेगी कैंसिल?
इनके अलावा 12481-12482 दिल्ली-श्री गंगानगर इंटरसिटी 5 से 13 मई तक, 14023-14024 दिल्ली कुरुक्षेत्र फास्ट पैसेंजर 5 से 8 मई तक व 11 से 13 मई तक रद रहेगी। 14731-14732 दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस 5 से 13 मई तक शकूरबस्ती स्टेशन तक ही आवागमन करेगी। गाड़ी नंबर 16318 श्रीमाता वैष्णव देवी, 16788-19804 12485-12421-12439 नांदेड -श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को वाया सफदरजंग संचालित किया जाएगा।
गाड़ियों के संबंध में यात्रियों को भी सूचित किया गया है। इधर, दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति ने बहादुरगढ़ स्टेशन पर बन रहे भवन को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। समिति प्रवक्ता सतपाल हाडा का कहना है कि स्टेशन के भवन के पूरा न होने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।