Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा पंचायत ByPolls की अधिसूचना जारी, बहादुरगढ़ में इन सीटों पर होगी टक्कर; नामांकन आज से

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 11:02 AM (IST)

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। पंचायत समिति के एक और चार गांवों की पंचायतों के आठ वार्डों के लिए उपचुनाव होगा। ...और पढ़ें

    हरियाणा पंचायतों के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    हरियाणा पंचायतों के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. बहादुरगढ़ में पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

    2. 21 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी

    3. 10 मई को मतदान होगा, यदि आवश्यक हुआ तो

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। पंचायतों के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। बहादुरगढ़ में पंचायत समिति के एक और चार गांवों की पंचायतों के आठ वार्डों के लिए उपचुनाव होगा। इनके लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 21 अप्रैल से शुरू हो रही है।

    पंचायत समिति के उप चुनाव के लिए बीडीपीओ कार्यालय जबकि पंचायत वार्डों के लिए संबंधित गांवों में ही नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सभी गांवों के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

    समिति सदस्य के निधन के बाद हो रहा उपचुनाव

    पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 में उप चुनाव होगा। समिति सदस्य के निधन के बाद यहां पर उप चुनाव करवाया जा रहा है। वहीं पंचायताें में जो वार्ड किसी वजह से खाली रह गए थे या फिर बाद में हुए हैं, उनके लिए उपचुनाव होना है।

    इनमें गांव मांडौठी में पंचायत के वार्ड नंबर 3, 9, 11, 18 और 19 में उपचुनाव होगा। वहीं लोहारहेड़ी में वार्ड नंबर 3, मेहंदीपुर में वार्ड नंबर 6 और डाबौदा खुर्द में वार्ड नंबर 1 में उपचुनाव होगा।

    पांच दिन होगा नामांकन

    प्रवक्ता ने बताया कि 21 से 25 अप्रैल के बीच सुबह 11 से सायं तीन बजे तक नामांंकन होगा। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। फिर 28 को नामांकन वापसी का दिन होगा।

    अगर मतदान की जरूरत हुई तो यह 10 मई सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। समझा जा रहा है कि पंचायत समिति के लिए तो नामांकन आ सकते हैं, लेकिन पंचायत वार्डों के लिए नामांकन की संभावना कम ही है, क्योंकि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लिस्ट में फिर मिले 624511 डुप्लीकेट वोटर, शुरू होगा तीसरा सत्यापन