Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2023 Shubh Muhurat : धनतेरस मना रहे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक; जानें पूजा-खरीददारी का शुभ मुहुर्त से लेकर सबकुछ

    By Krishan KumarEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 12:30 PM (GMT+05:30)

    Dhanteras 2023 Shubh Muhurat पांच दिवसीय त्योहारों की आज से शुरुआत हो गई है। हिन्दू धर्म में आज सभी लोग धनतेरस का त्यौहार मनाएंगे। इसे देखते हुए बाजार ...और पढ़ें

    Dhanteras Utensils Shopping 2023: धनतेरस मना रहे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक
    Dhanteras Utensils Shopping 2023: धनतेरस मना रहे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक

    HighLights

    1. धनतेरस का त्यौहार मना रहे लोग
    2. धनतेरस पर सुबह 11:45 बजे से है शुभ मुहूर्त
    3. सोना-चांदी और धातु के बर्तन खरीदने का विशेष महत्व

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। पांच दिवसीय त्योहारों की आज से शुरुआत हो गई है। हिन्दू धर्म में आज सभी लोग धनतेरस का त्यौहार मनाएंगे। इसे देखते हुए बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है तो वहीं, लोगों ने बर्तन, वाहन और इत्यादि चीजें खरीदनी शुरू कर दी है। 

    धनतेरस पर खरीदारी मुहूर्त

    अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के निर्देशक और मैथिली वैदिक संस्थान संस्थापक राजेश चाेपड़ा ने बताया कि इस वर्ष तिर्योदशी तिथि शुक्रवार को 11:45 बजे ((Dhanteras 2023)  से आरंभ मानी गई है। इस तिथि के प्रदोष काल में खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन दोपहर 2:45 से अगले दिन अर्थात 11 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

    धनतेरस पर क्या है पूजा का मुहूर्त? 

    राजेश चोपड़ा ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार धनतेरस में पूजा (Dhanteras Pooja Shubh Muhurat 2023) काल शाम 5:45 बजे से 7:45 बजे तक रहेगा। इस दिन हमें भगवान श्री गणेश जी, लक्ष्मी जी, कुबेर देवता तथा धनवंतरी देव का विधि पूर्वक पूजन करना चाहिए। शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व रहेगा। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है।

    सोना-चांदी और धातु के बर्तन खरीदने का विशेष महत्व

    ऐसा माना जाता है कि इस दिन मुहूर्त पर खरीदारी करने से वही विशेष वस्तु 13 गुण बढ़कर सारे वर्ष हमें प्राप्त होती है। स्वर्ण-चांदी के आभूषण व उत्तम धातु के बर्तन खरीदने ( Dhanteras Utensils Shopping 2023 ) का विशेष रूप से महत्व है। लोहे के बर्तन खरीदना उत्तम नहीं बताया जाता। इसलिए इस दिन चांदी व पीतल के बर्तन खरीदने का ही प्रयास करना चाहिए। बर्तन खरीदकर लाते समय उसमें यथाशक्ति सिक्के डाल दें।

    खबरें और भी

    नई झाडू मां लक्ष्मी का प्रतीक

    खाली बर्तन को घर पर न लाएं। नई झाडू मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी गई है। इसलिए नई झाड़ू घर पर लाकर प्रयोग से पहले पूजना भी अति उत्तम माना गया है। इस दिन प्लास्टिक का झाडू कभी नहीं खरीदें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होता है। मंदिर अथवा शुभ स्थान पर झाडू का दान भी सुख समृद्धि की वृद्धि करने वाला माना गया है। इस दिन शुभ मुहूर्त पर साबुत धनिया खरीद कर लाएं तथा उसे घर के गमले में लगा दें।

    यह भी पढ़ें- Haryana: हरियाणावालों की बल्ले-बल्ले, अब लीगल सोसाइटी के लिए NDC लेना होगा आसान; जारी हुए दिशा निर्देश

    घर पर जलाने चाहिए 13 दीपक

    जैसे जैसे पौधा बड़ा होगा आपके घर में सुख व समृद्धि की वृद्धि होगी। साबुत नमक घर पर लाकर पूजन करें तथा रोजाना इससे पोछा लगाए। घर की नकारात्मक ऊर्जा व वास्तु दोष खत्म होंगे तथा उसका एक भाग खाने वाले नमक में मिलाकर नियमित सेवन करने से स्वास्थ्य व ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। घर पर सात गोमती चक्र पूजन करके अपनी तिजोरी में रखें। धन-धान्य की वृद्धि होगी तथा दरिद्रता का नाश होगा। इस दिन अपने घर व व्यापारिक स्थान पर 13 दीपक अवश्य जलाए, अति मंगलमय होगा।

    यह भी पढ़ें-  Dhanteras 2023: धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा, हरियाणा में इतने अरब के कारोबार की उम्मीद, इन चीजों की बढ़ी मांग