यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल लग रहा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, दोपहर में बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट; जानें तिथि, सूतक समय और महत्व
Chandra Grahan 2023 शरद पूर्णिमा पर शनिवार को रात एक बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा। इससे पहले शाम चार बजकर पांच मिनट पर सूतक लग जाएगा। यह ग्रहण एक घंटा ...और पढ़ें

HighLights
- आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा।
- एक बजकर पांच मिनट पर शुरू होगा चंद्रग्रहण
- इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा को पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर शनिवार को रात एक बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा। इससे पहले शाम चार बजकर पांच मिनट पर सूतक लग जाएगा। वहीं कई प्रमुख मंदिरों के कपाट तो दोपहर बाद तीन बजे से ही बंद हो जाएंगे और रविवार की सुबह खुलेंगे।
ग्रहण की वजह से नहीं बनेगी शरद पूर्णिमा की खीर
शरद पूर्णिमा पर जो खीर बनती है और रात भर चंद्रमा की रोशनी में रखकर अगले दिन उसे एक प्रकार की औषधि और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है, लेकिन इस बार ग्रहण की वजह से प्रमुख जगहों पर यह खीर नहीं बनेगी।
एक बजकर पांच मिनट पर शुरू होगा चंद्रग्रहण
शहर के ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री के अनुसार शनिवार की देर रात एक बजकर पांच मिनट पर ग्रहण शुरू होगा और दो बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण एक घंटा 18 मिनट का होगा। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले से लग जाता है। ऐसे में शनिवार की शाम चार बजकर पांच मिनट पर सूतक शुरू हो जाएगा।

वहीं नेहरू पार्क के शिव गजानंद मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश भारद्वाज ने बताया कि चंद्रग्रहण सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अहम होता है। इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा को पड़ रहा है।
खबरें और भी
16 कलाओं से परिपूर्ण होगा चंद्रमा
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रहण के दौरान किसी प्रकार का मांगलिक कार्य, स्नान, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस समय में गुरु मंत्र, भगवान के नाम का जाप और श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर कोई भी पुण्य कार्य करना उत्तम फलदायी होता है।
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: 28 या 29 अक्टूबर, कब लगेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व
अन्न और वस्त्र का करें दान
तीर्थ यात्रा के साथ इस दिन अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। वहीं शहर के नजफगढ़ रोड पर स्थित बालाजी मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि चंद्रग्रहण को लेकर मंदिर के कपाट शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे बंद हो जाएंगे और रविवार की सुबह पांच बजे खुलेंगे।