Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ में शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से नवजात खरीद ले जा रहे थे दिल्ली; तीन आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:18 AM (GMT+05:30)

    पुलिस ने बहादुरगढ़ में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नाकाबंदी के दौरान एक महिला सहित तीन सदस्यों को ...और पढ़ें

    बहादुरगढ़ में नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

    बहादुरगढ़ में नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

    HighLights

    1. बहादुरगढ़ में नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

    2. पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को दबोचा

    3. पंजाब से दिल्ली ले जा रहे नवजात को बचाया गया

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान गिरोह की एक महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन दिन का नवजात शिशु सकुशल बरामद किया। गिरोह के सरगना सहित दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

    डीसीपी मयंक मिश्रा के अनुसार, गिरोह पंजाब के फरीदकोट से नवजात को करीब ₹2.25 लाख रुपये में खरीदकर दिल्ली में ₹9.25 लाख रुपये में बेचने जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पांच बच्चों के अवैध सौदों का राजफाश हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों में गाजियाबाद निवासी सलीम अहमद और आकिल मलिक तथा पंजाब के मुक्तसर की बेअंत कौर शामिल हैं। तीनों को अदालत ने 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

    जांच में सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए निसंतान दंपतियों को निशाना बनाता था। संतान सुख से वंचित लोगों को अवैध तरीके से बच्चे दिलाने का लालच देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। गिरोह का नेटवर्क पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक फैला है और यह पूरी तरह संगठित तरीके से काम कर रहा था।

    पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना परगट सिंह है, जिसकी तलाश जारी है। उसकी पत्नी और गिरफ्तार महिला की बेटी नर्स है, जिनकी मिलीभगत से अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजातों की जानकारी जुटाई जाती थी। बरामद शिशु की डिलीवरी भी पंजाब के एक सरकारी अस्पताल में हुई थी।

    खबरें और भी

    आरोपितों से दो गाड़ियां व जरूरी दस्तावेज बरामद एसीपी प्रदीप खत्री की निगरानी में गठित विशेष टीम ने सेक्टर-9 मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा। उनके पास से दो गाड़ियां और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बरामद नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ रैकेट का राजफाश किया जाएगा।