Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाली OMR शीट छोड़ना पड़ा भारी, HTET परीक्षा में 20 से ज्यादा सवाल छोड़ने वाले 1973 कैंडिडैट्स डिसक्वालीफाई

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:46 PM (IST)

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में 20 या अधिक प्रश्न छोड़ने वाले 1973 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। परिणाम से पहले 10 से 12 अगस्त तक बायोम ...और पढ़ें

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, 20 से अधिक प्रश्न छोड़ने पर 1973 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित।

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, 20 से अधिक प्रश्न छोड़ने पर 1973 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित।

    HighLights

    1. 20 से अधिक प्रश्न छोड़ने पर 1973 अभ्यर्थी अयोग्य

    2. 10 से 12 अगस्त तक होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

    3. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य, न होने पर परिणाम नहीं

    जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में 20 प्रश्न छोड़ने वाले को इस बार अयोग्य घोषित करने का नियम बनाया गया था। हैरत की बात है कि अनेक अभ्यर्थियों ने तो 127 तक प्रश्न छोड़ दिए। तीनों लेवल की परीक्षा में 1973 अभ्यर्थी ऐसे रहे जिन्होंने 20 या उससे अधिक प्रश्नों के उत्तरों के जवाब नहीं दिए। ऐसे में बोर्ड प्रशासन ने इन अभ्यार्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया है।

    इनमें करीब 35 अभ्यर्थी ऐसे है, जिन्होंने 100 से अधिक प्रश्नों के जवाब नहीं दिए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम घोषणा की तैयारी कर ली है। परिणाम से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 से 12 अगस्त तक 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित करने से पहले इस बार अनेक बदलाव किए है। देर रात फाइनल आंसर-की जारी की गई। इस बार बायोमेट्रिक के लिए अभ्यार्थियों की सूची जारी करने की बजाए अभ्यार्थियों के पोर्टल पर ही बायोमेट्रिक के लिए इलिजिबल और नोट इलिजिबल के संदेश भेजे गए है। ऐसे में सिर्फ अभ्यर्थी ही इसे देख सकते है।

    चार व पांच जुलाई को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह घोषित हो सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होनी अनिवार्य है। 10 से 12 अगस्त तक 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

    खबरें और भी

    विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी किसी भी केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा सकते है। अभ्यर्थी अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 10 से 12 अगस्त तक अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करेंगे, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

    अधिक प्रश्नों के उत्तर छोड़ने में साजिश की बू

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में 126, 127 तक प्रश्नों के जवाब नहीं देना किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे एक-दो अभ्यर्थी नहीं बल्कि 1973 है। अधिकतर ऐसे है, जिन्होंने 50 से अधिक प्रश्नों के जवाब नहीं दिए। हालांकि बोर्ड ने अपने नियम के तहत इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। मगर पहले काफी ऐसे गिरोह सक्रिय रहे है जो अभ्यर्थियों को पास कराने के बदले रुपये लेते थे और वे ये ही फार्मूला अपनाते थे कि अभ्यर्थी प्रश्नों को खाली छोड़ दे और बाद में उनके जवाबों पर डार्क सर्कल कर दिए जाए।

    ग्रेस अंक कितने, अभी चुप्पी

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से पांच व छह जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 करवाई गई थी। सुरक्षा के कडे़ पहरे और सीसीटीवी की निगरानी में करीब 1,92,226 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि 17.60 प्रतिशत यानी 41068 अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा के बाद प्रश्न पत्रों की खामियों के कारण काफी सवाल उठे।

    करीब 18 हजार प्रश्नों और आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज करवाई। विशेषज्ञों की राय के बाद बोर्ड अधिकारियों ने इन आपत्तियों का समाधान कर दिया है और प्रश्नों की खामियों के आधार ग्रेस अंक दिए है। ग्रेस अंक कितने दिए गए है, इस पर अभी अधिकारी चुप्पी साधे है।

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम तैयार है। 10 से 12 अगस्त तक अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी। 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए केंद्र बनाए गए है। जो बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं करवाएगा, उसका परिणाम जारी नहीं किया जाएगा -मुनीष शर्मा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड