Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: मधुमक्खियों के हमले से 40 विद्यार्थी घायल, करीब 11 किलोमीटर दूर अस्पताल तक किया पीछा; फिर...

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:29 PM (IST)

    हरियाणा के चरखी दादरी जिले में मधुमक्खियों ने सोमवार दोपहर बिरही स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में 40 विद्यार्थियों पर अचानक हमला बोल (Bees Attack in Cha ...और पढ़ें

    Haryana News: मधुमक्खियों के हमले से 40 विद्यार्थी घायल। फाइल फोटो
    Haryana News: मधुमक्खियों के हमले से 40 विद्यार्थी घायल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मधुमक्खियों के हमले से 40 विद्यार्थी घायल 11 किलोमीटर दूर अस्पताल तक किया पीछा।
    2. मधुमक्खियों ने किया हमला, अफरा-तफरी मची।
    3. कर्मचारियों को इमरजेंसी ब्लॉक के दरवाजे तक करने पड़े बंद।

    जागरण संवाददाता,चरखी दादरी। (Bees Attack in Charkhi Dadri) मधुमक्खियों ने सोमवार दोपहर बिरही स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। 40 से अधिक विद्यार्थियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मधुमक्खियां करीब 11 किलोमीटर तक विद्यार्थियों का पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंचीं और बच्चे सहित कई लोगों को काटा।

    मधुमक्खियों ने किया हमला, अफरा-तफरी मची

    डाइट में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से जेबीटी के विद्यार्थियों की दो दिवसीय स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम चल रहा था। काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे हुए थे। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अफरा-तफरी मच गई और मधुमक्खियों की संख्या भी बढ़ गई।

    कर्मचारियों को इमरजेंसी ब्लॉक के दरवाजे तक करने पड़े बंद 

    काफी संख्या में घायल अपने स्तर पर तो कई को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। मधुमक्खियां पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गई। यहां पर एक छोटे बच्चे सहित कई लोगों को काटा। कर्मचारियों को इमरजेंसी ब्लॉक के दरवाजे तक बंद करने पड़े।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: सीएम नायब सैनी पहुंचे करनाल, चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

    नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन छात्र महेश ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से वह बेहोश हो गया था। वहीं, अभिभावक महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बेटी के साथ जैसे ही डाइट में एंट्री गेट पर पहुंचे तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

    खबरें और भी

    उसके बावजूद वहां पर हाजिरी लगवाने की कोशिश की जा रही थी। न ही समय पर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, प्राचार्य ज्ञानेंद्र ने बताया कि किसी विद्यार्थी के शरारत करने पर ही मधुमक्खियों ने हमला किया है।

    यह भी पढ़ें: CM Nayab Saini सहित पूरे मंत्रिमंडल को मिला हाई कोर्ट का नोटिस, 30 दिन में देना होगा जवाब; ये है मामला