यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: 'दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद...', केजरीवाल और विपक्षी गठबंधन पर मुख्यमंत्री सैनी ने दी प्रतिक्रिया
प्रदेश (Haryana News) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कहा कि कुलदीप बिश ...और पढ़ें

HighLights
- पूरी पार्टी में उत्साह की लहर-सीएम सैनी।
- मुख्यमंत्री ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा इसका फैसला करेगा हाईकमान।
- घमंडियां गठबंधन के सभी नेताओं का दामन दागदार-सीएम।
जागरण संवाददाता, करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भाजपा सभी सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगी। हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई हों या कोई भी अन्य वरिष्ठ नेता, किसी से कोई विवाद की स्थिति कहीं नहीं है।
पूरी पार्टी में उत्साह की लहर-सीएम सैनी
सभी एकजुट होकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से जीत का आशीर्वाद मिलना गर्वपूर्ण बात है। इससे नई ऊर्जा मिलने की अनुभूति होती है। उन्होंने पूरे भारत को विकास की नई दिशा दी है। पूरी पार्टी में उत्साह की लहर है।

मुख्यमंत्री ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया है कि घमंडिया गठबंधन के सभी नेताओं का दामन दागदार है। मंगलवार को अपने करनाल प्रवास (Karnal News) के दौरान सीएम सैनी ने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल (Haryana BJP) में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष चुनने का निर्णय हाईकमान लेगा।
यह घमंडिया गठबंधन-सीएम सैनी
जो पार्टी तय करेगी, वह सर्वमान्य होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के संदर्भ में पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन था, जिसने रामलीला मैदान में एकत्र होकर पूरे देश के सामने भ्रष्टाचार के महिमामंडन का वातावरण प्रस्तुत किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: CM Nayab Saini सहित पूरे मंत्रिमंडल को मिला हाई कोर्ट का नोटिस, 30 दिन में देना होगा जवाब; ये है मामला
यह दर्शाया कि जैसे वह भ्रष्टाचार में गोल्ड मेडल लेकर आए हों। ऐसा दृश्य हमने पहली बार देखा है। सच यह है कि प्रधानमंत्री मोदी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस नीति में किसी को कोई भी छूट या रियायत हासिल नहीं है।

घमंडियां गठबंधन के सभी नेताओं का दामन दागदार-सीएम
सीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन (INDI Alliance) के नेता जब लोगों के बीच वोट लेने जाते हैं तो कहते और कुछ हैं और खुद अपने कार्यकाल में इतने बड़े बड़े घोटाले करते रहे हैं। इनमें केजरीवाल भी शामिल हैं। वह मंच से बोलते थे कि उनका कोई मंत्री या साथी ऐसे मामलों में संलिप्त हाेगा तो जांच कराएंगे।
आज वह त्यागपत्र तक नहीं दे रहे हैं। कोर्ट न उन पर लगे आरोप सत्य पाए हैं। उन्हें अपने पद से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए। वह कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, अब उनकी गाड़ियाें का काफिला चलता है। आलीशान घर नहीं लेंगे और इसके विपरीत शीशमहल बना लिया। वास्तविकता यह है कि घमंडियां गठबंधन के सभी नेताओं का दामन पूरी तरह दागदार है।