हरियाणा में नायब तहसीलदार ने सरकारी गाड़ी पर लगाई बत्ती, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
बाढड़ा के नायब तहसीलदार साहिल दलाल पर सरकारी गाड़ी पर अवैध रूप से बत्ती लगाने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है। ...और पढ़ें
-1785940882741_m.webp)
नायब तहसीलदार ने सरकारी गाड़ी पर लगाई बत्ती। फोटो जागरण
HighLights
नायब तहसीलदार पर सरकारी गाड़ी पर अवैध बत्ती लगाने का आरोप।
आप नेता राकेश चांदवास ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, बाढड़ा (चरखी दादरी)। बाढड़ा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार के खिलाफ नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग की शिकायत दी गई है। आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष और अधिवक्ता राकेश चांदवास ने बाढड़ा थाना के प्रबंधक अफसर के अलावा चरखी दादरी एसपी को शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में आरोप है कि बाढड़ा तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार साहिल दलाल लंबे समय से अपनी सरकारी बोलेरो गाड़ी नंबर( एचआर-88 जीवी- 9999) पर अवैध रूप से बत्ती लगाकर घूम रहे हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा वीआइपी कल्चर को खत्म करने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की गाड़ियों पर बत्ती लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर इस गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जनता में रसूख दिखाने और गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग
अधिवक्ता राकेश चांदवास ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार अपने पद और हैसियत का दुरुपयोग करके जनता के बीच खुद को पावरफुल दिखाने के लिए यह दिखावा कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह पूरा खेल ड्राइवर के साथ मिलीभगत करके योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, जो मोटर व्हीकल एक्ट का सरेआम उल्लंघन है।
शिकायतकर्ता ने इसे एक संज्ञेय अपराध बताते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318, 204, 205, 198 और केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989 के नियम 108 के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सबूत के तौर पर तहसील कार्यालय में खड़ी बत्ती लगी बोलेरो की तस्वीर भी पुलिस को सौंपी गई है। वहीं, संवाददाता ने जब नायब तहसीलदार साहिल दलाल से उनका पक्ष जानने के लिए बात की तो उन्होंने कोर्ट कार्य में व्यस्त होने की बात कही।
खबरें और भी
इस शिकायत की जांच कराई जाएगी। जो फोटो शिकायतकर्ता ने दिया है, उसे वेरिफाइ कराया जाएगा। उसके बाद ही इस मामले में कुछ बता पाऊंगा।
- लोगेश कुमार पी, एसपी, चरखी दादरी