Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले चौटाला परिवार का एक सदस्य लडे़गा चुनाव, भाजपा को लेकर भी दिया बयान

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 07:08 PM (IST)

    गुरुवार को भिवानी के तोशाम पहुंचे जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने राव बहादुर सिंह को भिवानी महेंद्रगढ़ से उम्म ...और पढ़ें

    Haryana News: सुंगरपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते डा. अजय सिंह चौटाला।
    Haryana News: सुंगरपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते डा. अजय सिंह चौटाला।

    HighLights

    1. चौटाला परिवार का एक सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ेगा-अजय चौटाला।
    2. गठबंधन बीजेपी ने तोड़ा-अजय चौटाला।

    संवाद सहयोगी, तोशाम (भिवानी)। जजपा प्रदेश (JJP News) की सभी दस लोकसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। यह बात जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने तोशाम हलके के गांव सुंगरपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

    गठबंधन बीजेपी ने तोड़ा-अजय चौटाला

    जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala) ने कहा कि उन्होंने राव बहादुर सिंह को भिवानी महेंद्रगढ़ (Bhiwani Mahendragarh Seat) से प्रत्याशी बनाया है। राव बहादुर सिंह उनके पुराने साथी रहे हैं और पहले भी वे लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी छवि जनता के बीच काफी अच्छी है। उन्होंने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है और गठबंधन बीजेपी (Haryana BJP) ने तोड़ा है इसके बारे में वह ही बता सकते हैं।

    उनके परिवार का एक सदस्य लडे़गा लोकसभा चुनाव-चौटाला

    उन्होंने कहा कि उनके परिवार का एक सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ेगा। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि तोशाम में उनका लगाव रहता है और तोशाम में उनकी टिकट घोषित करने पर अजय सिंह चौटाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पहले भी तोशाम हलके की जनता से भारी प्यार व स्नेह मिला था और अब उससे अधिक मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: करनाल उप चुनाव में फंसा पेंच, महाराष्ट्र की तर्ज पर रद्द होगा इलेक्शन! हाई कोर्ट में दी गई ये दलील

    उन्होंने गांव बीरण, ढ़ाणीरिवासा, धारण, रिवासा, ढ़ाणीमाहू, सुंगरपुर, कैरू आदि गांव का दौरा करके ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला, हलका प्रधान राजेश भारद्वाज, रविन्द्र पटौदी, ऋषिपाल फौगाट, कृष्ण बजीणा, डा. जयबीर बुरा, कृष्ण वर्मा सुंगरपुर, सिलोचना पोटलिया।

    खबरें और भी

    प्रदीप बंसल ईशरवाल, रमेश मनसरबास, नरेश रापड़िया, प्रवीण टिटानी सरपंच, युवा हलका प्रधान सोमबीर ढ़ाणीमाहू, सुमित श्योराण देवराला, सोनू सिवाच मिरान, रामकुमार सिहाग बीरण, दिलबाग गोलागढ़, कृष्ण मास्टर कैरू, यासीन खान, मोनू रिवासा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले महिला वोटरों को मतदान केंद्र पर मिलेगी ये सुविधा