हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, भिवानी में 45 डिग्री पार हुआ तापमान; कल से बदलेगा मौसम?
भिवानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। ...और पढ़ें

भीषण गर्मी के बीच एसी की मांग भी बढ़ गई है (जागरण फोटो)
HighLights
भिवानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।
भीषण गर्मी से एसी और कूलर की मांग में वृद्धि।
29-30 मई को बारिश से गर्मी से राहत संभव।
जागरण संवाददाता, भिवानी। लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है और लू के थपेड़ों ने आम जन का जीना बेहाल कर दिया है। बाजारों में कूलर ओर एसी की मांग बढ़ रही है। गर्मी इतनी ज्यादा होने लगी है पंखे ओर कूलर तक जवाब देने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 29 और 30 मई को वर्षा की संभावना है।
शहर से 200 से ज्यादा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान
इलेक्ट्रॉनिक बाजार नया बाजार, सराय चौपटा आदि में इन दिनों एसी और कूलर की डिमांड खूब देखी जा सकती है। खासकर इन्वर्टर एसी, डेजर्ट कूलर और कम बिजली खपत वाले उपकरणों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं। एसी 30000 से 50000 रुपये तक के दिए जा रहे हैं।
कूलर पांच से शुरू होकर 15000 रुपये में ठीक ठाक मिल रहे हैं। बिजली उपकरणों की बढ़ती मांग का असर बिजली खपत पर भी दिखाई देने लगा है और इस कारण से भी शाम के समय बिजली की मांग बढ़ने से कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी से राहत पाने के लिए अब एसी और कूलर जरूरत बनते जा रहे हैं।
कल से बदलेगा मौसम ओर वर्षा संभव
28 को लू झुलसाएगी तो 29 और 30 मई को वर्षा की संभावना है। गर्मी से भी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 37, 38 डिग्री तक आएगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि गर्मी ज्यादा है तो एसी की डिमांड तो रहती है। हालांकि हमेशा की तरह इस बार कम डिमांड है। फिर भी कुल मिलाकर ठीक ठाक बाजार है।