Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादियों में फिजूलखर्ची पर भिवानी के अग्रवाल समाज का बड़ा निर्णय, 3 अहम नियमों से बचेंगे करोड़ों रुपये

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 01:40 PM (IST)

    भिवानी में अग्रवाल समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए तीन बड़े फैसले लिए हैं। इसमें मिठाई के डिब्बे, शगुन पर प्रतिबंध और मिलनी की राशि 100 रु ...और पढ़ें

    भिवानी में अग्रवाल समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए (फोटो: जागरण)

    भिवानी में अग्रवाल समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. बेटी की शादी में मिठाई के डिब्बे पर पूर्ण प्रतिबंध।

    2. बेटे की शादी में शगुन लेने-देने पर लगाई रोक।

    3. मिलनी की राशि अधिकतम 100 रुपये निर्धारित की गई।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कमला भवन धर्मशाला में समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें फिजूलखर्ची रोकने और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सर्वसम्मति से तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

    बैठक में अग्रसेन ट्रस्ट और श्रीअग्रवाल सभा के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक मौजिज लोग मौजूद रहे। इस दौरान शादी में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने के लिए तीन मुख्य निर्णय गए, जिसमे बेटी की शादी में मिठाई का डिब्बा देने और लेने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, लड़के की शादी में शगुन लेने और देने, दोनों प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी गई है।

    तिलक, पुरोजन या शादी के अन्य संस्कारों में दोस्तों व रिश्तेदारों को मिलनी के नाम पर होने वाले भारी खर्च को रोकते हुए मिलनी की राशि अधिकतम 100 तय की गई आदि रहे। इन सभी प्रस्तावों को उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही रमेश बंसल के सुझाव पर इन निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए घर-घर जाकर संकल्प पत्र भरवाने का फैसला भी लिया।

    अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामदेव तायल ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, भविष्य में अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी धीरे-धीरे रोक लगाई जाएगी। इन सुधारों से समाज के करोड़ों रुपये बचेंगे।

    इसके अलावा यदि अग्र समाज की किसी शादी योग्य बेटी के विवाह में आर्थिक तंगी आड़े आती है, तो प्रकोष्ठ जांच-परख के बाद उस परिवार को दो लाख की नकद सहायता प्रदान करेगा। बैठक में मौजूद श्रीअग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ ने भी इन सभी निर्णयों पर अपनी पूर्ण स्वीकृति दी।

    कार्यक्रम का सफल संयोजन सचिव सुरेंद्र जैन एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर दीपक गर्ग, नरेश बंसल, पवन बवानीवाला, प्रवीण कोकड़ा, रामनिवास सिवानीवाला, राजकुमार लालावासिया, नरेश गर्ग, पंकज कसेरा, मदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

    खबरें और भी