हरियाणा में 6 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी
भिवानी में छह वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गंभीर चोटों की ...और पढ़ें

छह वर्षीय बच्ची के रेप और हत्या मामले में आरोपित पिता गिरफ्तार।
HighLights
छह वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या का मामला
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गंभीर चोटों की पुष्टि
जागरण संवाददाता, भिवानी।खरक कलां पुलिस चौकी क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपित ने लंबे समय तक बेटी का यौन शोषण किया और बाद में हत्या कर दी। जिला नागरिक अस्पताल में पांच डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने शुक्रवार रात पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के गुप्तांगों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर और आंतरिक चोटें भी पाई गईं। आशंका है कि उसे पटक-पटक कर मारा गया।
उल्लेखनीय है कि सदर थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनके तीन बेटियां हैं। घरेलू झगड़े के चलते वह बच्चों को लेकर अलग रहने लगी थी। लगभग दो साल पहले पति बड़ी बेटी को अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने डरते-डरते फोन पर मां को पूरी बात बताई थी। उसने यह भी कहा था कि पिता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शनिवार को बच्ची की मां की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया और रविवार को उसे हिरासत में लिया।
खबरें और भी
वहीं, बताया जा रहा है कि गांव की आंगनबाड़ी वर्कर को पहले से शक था कि आरोपित बच्ची के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। उसने इसकी जानकारी बच्ची की मां को भी दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपित शराब का आदी है और अपने कृत्य के उजागर होने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर दी।