Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समझौते से मुकरने पर भड़के सफाई कर्मचारी, हरियाणा में 6 अगस्त से 3 दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का अल्टीमेटम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:18 PM (IST)

    हरियाणा अग्निशमन और सफाई कर्मचारी यूनियनों ने सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    समझौते से मुकरने पर भड़के सफाई कर्मचारी (फोटो: जागरण)

    समझौते से मुकरने पर भड़के सफाई कर्मचारी (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. सरकार पर 13 मई के समझौते से मुकरने का आरोप।

    2. 5 अगस्त तक मांगें न मानने पर हड़ताल की चेतावनी।

    3. फायर और सफाई कर्मचारियों की नियमितीकरण सहित अन्य मांगें।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। रविवार को मुख्य दमकल केंद्र में जिला प्रधान अजय श्योराण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि पांच अगस्त तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो छह, सात और आठ अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।

    राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद और राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री ने कहा कि 13 मई के द्विपक्षीय समझौते में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार अब उन्हें लागू करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि जॉब सिक्योरिटी का पत्र नियमित सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं हो सकता। कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को पूरी तरह लागू करना होगा।

    नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी के पदों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है और स्थायी भर्ती की मांग को लेकर कर्मचारी संघर्ष करेंगे।

    खबरें और भी

    बैठक में फायर कर्मचारियों को नियमित करने, जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता, वेतन वृद्धि एरियर, बलिदानी दमकल कर्मियों के आश्रितों को सहायता सहित अन्य मांगों को जल्द लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर सुमेर आर्य, सुशील कुमार, राजेश गुर्जर, अभिषेक भाटी, नवीन, उमेश राठी, गोविंद बुल्ला, सुमेर सिंह और ईश्वर सिंह मौजूद रहे।