Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चरखी दादरी से चोरी हुई हरियाणा रोडवेज बस, पुलिस ने राजस्थान से किया बरामद

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:37 PM (IST)

    चरखी दादरी बस स्टैंड से शुक्रवार रात भिवानी डिपो की एक रोडवेज बस चोरी हो गई थी। बस को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में चंदौरिया पुलिस ने बरामद किया है ...और पढ़ें

    चरखी दादरी से चोरी रोडवेज बस चित्तौड़गढ़ में मिली।

    चरखी दादरी से चोरी रोडवेज बस चित्तौड़गढ़ में मिली।

    HighLights

    1. चरखी दादरी बस स्टैंड से भिवानी डिपो की बस चोरी

    2. शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति बस चुराकर ले गया

    3. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चंदौरिया पुलिस ने बस पकड़ी

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। चरखी दादरी बस स्टैंड से शुक्रवार रात भिवानी डिपो की रोडवेज बस चोरी कर ली गई। शनिवार सुबह ड्राइवर बस स्टैंड पर पहुंचा और बस को बूथ पर लगाने के लिए गया तो बस गायब मिली। जिसके बाद स्थानीय रोडवेज अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया।

    मामला संज्ञान में आने पर डिपो अधिकारियों व पुलिस में हड़कंप मच गया। बस को राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के चंदौरिया थाना पुलिस ने पकड़ा है। जिसके बाद पुलिस व रोडवेज अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

    उल्लेखनीय है कि भिवानी डिपो के लोहारू सब डिपो की बस का दादरी में नाइट स्टे है। चालक शुक्रवार शाम को बस को बस स्टैंड परिसर में खड़ा कर चला गया। जिसके बाद रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति बस को चोरी कर ले गया।

    शनिवार सुबह बस चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचना दी गई। टोल कटने के आधार पर पुलिस को बस की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली तो राजस्थान पुलिस को इससे अवगत करवाया।

    जिसके बाद चंदौरिया थाना पुलिस ने बस को पकड़ा है। सिटी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपित कौन है अभी इसकी जानकारी नहीं है। दादरी पुलिस की टीम राजस्थान गई है। टीम पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    खबरें और भी