Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा TET: AI तकनीक से लैस CCTV कैमरों से होगी लाइव मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर; पुलिस अलर्ट

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:06 PM (IST)

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 4 और 5 जुलाई को नकल रहित कराने के लिए AI तकनीक से लैस CCTV कैमरों से लाइव निगरानी होगी। ...और पढ़ें

    हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी। फाइल फोटो

    हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. AI-पावर्ड CCTV से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी।

    2. अभ्यर्थियों की मदद के लिए डायल 112 अलर्ट।

    3. मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक सत्यापन से प्रवेश।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। 4 और 5 जुलाई को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए एआई तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की लाइव मानिटरिंग की जाएगी।

    परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में रोडवेज के साथ हरियाणा पुलिस भी अलर्ट रहेगी। इसके लिए प्रदेशभर में डायल 112 को अलर्ट किया गया है। यानी अभ्यर्थी डायल 112 पर काल करके सेंटर तक पहुंचने में मदद मांग सकते हैं।

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से फ्रिसकिंग होगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटैक कंमाड एंड कंट्रोल सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी।

    जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।

    परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस द्वारा पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगभग 128 प्रभावशाली उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूर्ण समय के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं, जिसमें जिला प्रशासन का एक अधिकारी तथा शिक्षा बोर्ड का एक अधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल है।

    तीन सत्रों में 2.33 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में प्रदेशभर में 02,33,294 अभ्यर्थी 383 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे। चार जुलाई को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी, जिसमें 73,091 अभ्यर्थी और पांच जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा में 1,19,141 अभ्यर्थी एवं सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा में 41062 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को लेकर आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया है। - शंकर लाल धूपड़, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    खबरें और भी