कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटी प्रीति पवार ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल; जैस्मिन ने भी दिलाया सोना
भिवानी की प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेल में 54 किलो भारवर्ग बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से जीता। ...और पढ़ें

हरियाणा की बेटी प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल। फोटो जागरण
HighLights
प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने 54 किलो भारवर्ग बॉक्सिंग में इतिहास रचा।
भिवानी की बेटी ने 5-0 से मुकाबला जीता।
जागरण संवाददाता, भिवानी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने इतिहास रचते हुए भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाल दिए। भिवानी की प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किलो भारवर्ग में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। प्रीति ने यह मुकाबला 5-0 से जीती है।
वहीं, दूसरी तरफ भिवानी की ही जैसमिन लांबोरिया ने भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल डाल दिया। उन्होंने 57 किलो भारवर्ग में यह मेडल जीता है। हरियाणा की दोनों बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेल के 10वें दिन भारत को दो गोल्ड मेडल मिला है।
दोनों खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया है।
यह भी पढ़ें- CWG 2026: यूं ही नहीं भिवानी है मिनी क्यूबा, ग्लासगो में बेटियों ने कर दिया कमाल; 30 मिनट में मारे दो गोल्डन पंच
यशवीर तंवर ने जीता कांस्य पदक
उधर, भाला फेंक के उभरते सितारे गांव देवसर निवासी यशवीर तंवर ने कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यशवीर तंवर की इस ऐतिहासिक सफलता से ना केवल उनके गांव और हरियाणा प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर है। यशवीर तंवर ने कामनवेल्थ खेलों में 85.41 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
यह भी पढ़ें- 'पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, लाखों खिलाड़ियों...', CM नायब सैनी ने प्रीति और जैस्मिन को गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई

उल्लेखनीय है कि इसी प्रतियोगिता में ओलंपिक चैंपियन नीरज चौपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर सिल्वर मेडल हासिल किया। यशवीर का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारत में जैवलिन थ्रो का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।
इससे पहले भी यशवीर खेलो इंडिया, नेशनल चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन और वर्ल्ड इंटर यूनिवर्सिटी ओपन नेशनल जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।