Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी, बिजली खपत बढ़ी; कैसा रहेगा आज का मौसम?

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    भिवानी सहित हरियाणा में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे बिजली की खपत में भारी वृद्धि हुई है। मार्च 2026 में कई दिनों की खपत पिछले ...और पढ़ें

    मार्च में ही हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी और बिजली खपत। फाइल फोटो

    मार्च में ही हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी और बिजली खपत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मार्च में ही हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी और बिजली खपत

    2. भिवानी में बिजली की खपत पिछले साल से काफी अधिक

    3. शनिवार से मौसम बदलने, बारिश से राहत की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा के तमाम जिलों में मार्च के शुरुआती दिनों में ही इस बार गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है।

    दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती गर्मी के कारण घरों में पंखे चलने लगे हैं। यही वजह है कि जिले में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन बिजली की खपत 82 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, जो मार्च महीने के लिहाज से काफी अधिक मानी जा रही है।

    बिजली विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2026 में कई दिनों की बिजली खपत पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा रही है। तीन मार्च 2026 को बिजली की खपत 87.29 लाख यूनिट दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी दिन यह 64.46 लाख यूनिट थी। चार मार्च को 73.74 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, जबकि 2025 में यह 69.09 लाख यूनिट थी। पांच मार्च को 69.31 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई, जो पिछले साल 65.78 लाख यूनिट थी।

    छह मार्च 2026 को बिजली की खपत 78.34 लाख यूनिट रही, जबकि 2025 में यह 72.46 लाख यूनिट थी। सात मार्च को 79.68 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, हालांकि पिछले वर्ष इस दिन 80.57 लाख यूनिट खपत हुई थी। आठ मार्च को इस वर्ष 79.75 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 84.92 लाख यूनिट था। नौ मार्च को बिजली की खपत 80.87 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल 82.28 लाख यूनिट थी। इस तरह से बिजली खपत रफ्तार पकड़ने लगी है।

    खबरें और भी

    कूलर और पंखों की बढ़ने लगी डिमांड

    दुकानदारों का कहना है इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में बिजली की खपत और बढ़ सकती है। साथ ही पंखे, कूलर और एसी की बिक्री भी तेजी पकड़ने लगी है। कुल मिलाकर मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और इसका सीधा असर बिजली खपत पर साफ दिखाई देने लगा है।

    मौसम में बदलाव की संभावना

    बेशक समय से पहले तेज गर्मी ने दस्तक दे दी हो मगर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार से मौसम में परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश में कुछ जगह वर्षा की संभावनाएं जताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है।

    मार्च 2025 और 2026 ने में इस प्रकार हुई बिजली खपत

    तिथि यूनिट खपत लाख (2026) यूनिट खपत लाख (2025)
    3 मार्च 87.29 64.46
    4 मार्च 73.74 69.09
    5 मार्च 69.31 65.78
    6 मार्च 78.34 72.46
    7 मार्च 79.68 80.57
    8 मार्च 79.75 84.92
    9 मार्च 80.87 82.28
    10 मार्च 81.15 81.10
    11 मार्च 81.70 80.20
    12 मार्च 82.90 81.15


    बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। इस बार गर्मियों में बिजली संकट नही होने दिया जाएगा। उपभोक्ताओं से आग्रह है बिजली की फिजूल खर्ची न करें। हमारा प्रयास है 24 घंटे सप्लाई दी जाए। - विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।