Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HTET Answer Key रिलीज, प्रश्न पत्रों में भारी गड़बड़ी; अभ्यर्थी 72 घंटे के अंदर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:27 AM (IST)

    हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की जारी कर दी गई है, लेकिन प्रश्न पत्रों में खामियों के कारण अभ्यर्थी 9 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे ...और पढ़ें

    HTET आंसर-की रिलीज (फोटो: जागरण)

    HTET आंसर-की रिलीज (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. HTET आंसर-की प्रश्न पत्रों की खामियों के बीच जारी।

    2. अभ्यर्थी 9 जुलाई तक 72 घंटे में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

    3. बोर्ड चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को न्याय का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्रों की खामियों के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आंसर-की जारी कर दी है। लेवल तीन की सायं को जारी की गई तो लेवल एक व दो की रात तक जारी की गई।

    आंसर-की के बाद अभ्यर्थी 72 घंटे यानी नौ जुलाई की सायं तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से पांच व छह जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 करवाई गई थी।

    सुरक्षा के कडे़ पहरे और सीसीटीवी की निगरानी में करीब 1,92,226 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि 17.60 प्रतिशत यानी 41068 अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा के बाद प्रश्न पत्रों की खामियों के कारण काफी सवाल उठे और अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए कि मुहावरे का अर्थ पूछा मगर मुहावरा दिया ही नहीं।

    मैथ के सवालों में अंग्रेजी में अलग अंक दिए

    इनके अलावा मैथ के सवालों में अंग्रेजी में अलग अंक दिए और हिंदी में अलग। कई जगह प्रश्न पत्र मिस प्रिंटिंग की शिकायत आई तो काफी अभ्यर्थी ऐसे भी रहे जिन्होंने आरोप लगाए कि बुकलेट सील नहीं थी।

    यह भी पढ़ें- 'HTET लेवल-3 परीक्षा में हुई है बड़ी धांधली', कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने की परीक्षा रद करने की मांग

    अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आंसर-की जारी कर दी है और प्रश्न पत्रों की खामियों के चलते आपत्तियां भी ज्यादा लगने की संभावनाएं है। अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। यानी नौ जुलाई तक अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते है।

    खबरें और भी

    लेवल कुल अभ्यर्थी उपस्थित गैर हाजिर
    एक 41,062 31,402 9,660
    दो 1,19,141 99,904 19,237
    तीन 73,091 60,920 12,171

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि प्रश्न पत्र में दिए प्रश्न अधूरे थे या गलत थे या उनके विकल्प सही नहीं थे, वे अपनी आपत्तियां दर्ज करवाए। हम हमारे एक्सपर्ट के समक्ष आपत्तियां रखेंगे। हम अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते है कि किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा।