Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के बवानीखेड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM (IST)

    बवानीखेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला दर्शना देवी की हत्या के आरोप में उसके पति रामकिशन को गिरफ्तार किया है। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर ...और पढ़ें

    बवानीखेड़ा में बुजुर्ग पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।

    बवानीखेड़ा में बुजुर्ग पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।

    HighLights

    1. बवानीखेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा किया।

    2. मृतका के पति रामकिशन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    3. घरेलू विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी।

    संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा। थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला दर्शना देवी की हत्या के मामले में उसके पति रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को रविवार को टी-पाइंट, बलियाली रोड बवानीखेड़ा से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

    प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को डायल-112 और कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-13 बवानी खेड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना बवानी खेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

    वहीं, जिला सीन आफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने थाना बवानी खेड़ा पुलिस को आरोपित की जल्द गिरफ्तारी कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मृतका के पुत्र हंसराज निवासी बवानीखेड़ा की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    शिकायत में बताया गया कि उसका पिता रामकिशन उसकी माता दर्शना देवी के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था। शनिवार को सूचना मिली कि उसके पिता ने उसकी माता के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर और बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसकी माता कमरे में मृत अवस्था में मिली।

    खबरें और भी

    जांच के दौरान थाना बवानी खेड़ा के उप निरीक्षक लालजीत ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामकिशन पुत्र बिशंभर निवासी गांव दुधवा जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित का अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था।

    पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है और उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि हत्या जैसे संगीन अपराधों में जिला पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके।