Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में झोझू कलां में महिला के घर में घुसकर मारपीट व हत्या के प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

    झोझू कलां पुलिस ने एक व्यक्ति को महिला के घर में घुसकर मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महिला के घर में घुसकर मारपीट और गला दबाकर हत्या का प्रयास।

    2. झोझू कलां पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ छोटू उर्फ लैबरा को किया गिरफ्तार।

    3. आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। झोझू कलां थाना पुलिस ने महिला के घर में घुसकर मारपीट करने, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    ॉपुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को झोझू कलां निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि एक व्यक्ति ने शराब के नशे में घर में घुसकर उसका और उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपित ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

    उसका आरोप था कि वह पहले भी कई बार घर में घुसकर हाथापाई कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मामले के आगामी कार्रवाई करते हुए झोझू कलां निवासी सौरभ उर्फ छोटू उर्फ लैबरा को गिरफ्तार किया गया है।