विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhiwani News: शरारती तत्वों ने किया तिरंगा झंडा उल्टा, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर; हरकत में आया प्रशासन

By Navneet Navneet Edited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 20 Jan 2024 06:33 PM (IST)

भिवानी के नेहरू पार्क में करीब 100 फुट के पोल पर लगे झंडे को कुछ शरारती तत्वों ने उल्टा कर ...और पढ़ें

शरारती तत्वों ने किया तिरंगा झंडा उल्टा, पार्क का तोड़ा गेट।
शरारती तत्वों ने किया तिरंगा झंडा उल्टा, पार्क का तोड़ा गेट।

जागरण संवाददाता, भिवानी। नेहरू पार्क में करीब 100 फुट के पोल पर लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने उल्टा कर दिया। उल्टे हुए तिरंगे की फोटो शनिवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद नगर परिषद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, सफाई निरीक्षक विकास देशवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक बंसल मौके पर पहुंचे।

देश के जागरूक नागरिक होने के नाते एक चाय दुकानदार ने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर तिरंगे झंडे को ठीक कर दिया था। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने दुकानदार की तारीफ की और शरारती तत्वों में भविष्य में सख्त कार्रवाई करने की बात भी कहीं। उन्होंने पार्क के चौकीदार को ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए।

कक्षा नौवीं के छात्र तेजस कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह स्कूल में जा रहा था। उसकी नजर तिरंगे झंडे पर पड़ी तो उसने मामले की जानकारी अपने परिचितों को दी। वहीं, अमित कुमार ने भी मामले की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर वायरल की, जिसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया। नेहरू पार्क के गेट के बाहर चाय दुकानदार शंकर ने बताया कि कुछ युवक पार्क के बाहर फोटो क्लिक कर रहे थे। जब उसने युवक ने पूछा तो उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा उल्टा लगा हुआ है। दुकानदार शंकर तत्काल ध्वज स्थल पर पहुंचा और दो-तीन राहगीरों की मदद से झंडे को नीचे उतारकर व्यवस्थित करके लगाया।

मौके पर पहुंचे नप चेयरपर्सन

इंटरनेट मीडिया पर मिली जानकारी के बाद नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली और चौकीदार को चौकन्ना होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि झंडा शुक्रवार दिन में ठीक था, लेकिन रात को शरारती तत्वों ने यह हरकत की है, जोकि निंदनीय है।

ध्वज स्थल का गेट भी टूटा ध्वज स्थल पर करीब 100 फुट ऊंचा पोल लगा हुआ है, जिस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। ध्वज स्थल के चारो तरफ करीब तीन फुट ऊंची लोहे की ग्रील लगी हुई है। अंदर जाने के लिए लोहे की ग्रील का गेट लगाया गया था, जिसका एक हिस्सा पहले से ही टूटा हुआ है। यहां पर सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है, जोकि नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लगा रही है।

ये भी पढ़ें: Chandigarh: पैरोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम को याद आए श्रीराम, वीडियो संदेश के जरिए समर्थकों से कही ये बात

दिनभर रही इंटरनेट मीडिया पर चर्चा

सुबह पौने 10 बजे इंटरनेट मीडिया पर तिरंगे झंडे की फोटो और जानकारी वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। हर कोई झंडे के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक बंसल ने बताया कि तिरंगा झंडा को उल्टा करना अनैतिक और गैर कानूनी हरकत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। यह भाईचारा खराब करने वाला भी कार्य है। प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

नगर परिषद भिवानी के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा शुक्रवार देर रात को तिरंगा झंडा उल्टा किया गया है। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल ही मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पार्क में चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई है। तिरंगा झंडा उल्टा करना निंदनीय है। अगर भविष्य में ऐसी किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा की अलग राजधानी और हाई कोर्ट के लिए छिड़ी मुहिम, सांकेतिक अनशन की दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।