हरियाणा पुलिस ने 13 दिन बाद लुधियाना से ढूंढा लापता गुरविंदर, नौकरी की तलाश में गया था युवक
बहल पुलिस ने गांव मंढ़ोलीकलां से 13 दिन पहले लापता हुए एलएलबी छात्र गुरविंदर को लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है। ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिस ने 13 दिन बाद लुधियाना से ढूंढा लापता गुरविंदर (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
13 दिन से लापता गुरविंदर लुधियाना से बरामद।
बहल पुलिस ने सकुशल युवक को परिजनों को सौंपा।
नौकरी की तलाश में घर से निकला था गुरविंदर।
जागरण संवाददाता, बहल। गांव मंढ़ोलीकलां से 13 दिन पहले लापता हुए युवक गुरविंदर को बहल पुलिस ने लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया।
गुरविंदर नौ जुलाई को बिना बताए घर से चला गया था, जिसके बाद 10 जुलाई को परिजनों ने बहल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि एलएलबी की पढ़ाई कर रहा गुरविंदर निजी नौकरी की तलाश में लुधियाना गया था। घर से निकलने से पहले उसने यात्रा और अन्य खर्च के लिए अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया था।
जांच अधिकारी हवलदार देवेंद्र पिलानिया ने बताया कि गुरविंदर ने लुधियाना से एक अज्ञात नंबर से अपने पिता वीर सिंह को फोन किया। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला। युवक के सकुशल मिलने पर स्वजन ने राहत जताते हुए बहल पुलिस का आभार व्यक्त किया।