चरखी दादरी में 152-डी हाईवे पर पुलिस मुठभेड़, पंकज हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
चरखी दादरी में 152-डी हाईवे पर पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद पंकज हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें
-1785594489836_m.webp)
152-डी हाईवे पर पुलिस मुठभेड़, हत्या का मुख्य आरोपित अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार।
HighLights
152-डी हाईवे पर पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।
पंकज हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय मुठभेड़ में गिरफ्तार।
आरोपी के पैर में गोली लगी, अवैध पिस्तौल बरामद।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के बौंद कलां थाना क्षेत्र में 152-डी हाईवे पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव सुनारिया निवासी संजय के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 25 जुलाई को दादरी में हुई पंकज हत्याकांड के मुख्य आरोपी के हाईवे पुल के नीचे अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया।
आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद उसने दोबारा गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले बौंद कलां के सरकारी अस्पताल और बाद में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया।
उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश किए जाने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।