भिवानी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र, छात्रों के संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र के भिवानी आगमन पर एनएसयूआई ने उनका स्वागत किया और उन्हें शिक्षा व सामाजिक न्याय के प्रतीक प्रतिमाएं भेंट ...और पढ़ें
-1785058130172_m.webp)
भिवानी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र (फोटो: जागरण)
HighLights
एनएसयूआई भिवानी ने राव नरेन्द्र का स्वागत किया, प्रतिमाएं भेंट कीं।
शिक्षा, सामाजिक न्याय, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर चर्चा हुई।
राव नरेन्द्र ने छात्र अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, भिवानी। देशभर में शिक्षा, सामाजिक न्याय, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और छात्र अधिकारों को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र के भिवानी आगमन पर एनएसयूआई भिवानी की ओर से उनका स्वागत किया।
इस दौरान उन्हें शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहेब . भीमराव आंबेडकर, क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र नेता उमेश भारद्वाज, टीम राजबीर फरटिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, एनएसयूआई भिवानी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और संविधान के मूल्यों की रक्षा को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर राव नरेन्द्र ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा राष्ट्र की नींव है और छात्रों के साथ अन्याय होने पर उनकी आवाज उठाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के संवैधानिक अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंजीत लांगायन ने कहा कि छात्रों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और अंतिम छात्र को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई ने भिवानी में शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, परीक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर आंदोलन और छात्र हितों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।