Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भिवानी में 6 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    भिवानी में छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई, जिसकी मां ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...और पढ़ें

    छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता पर दुष्कर्म का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

    छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता पर दुष्कर्म का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. भिवानी में छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत हुई

    2. मां ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज

    3. पोस्टमार्टम में अंदरूनी चोटें मिलीं, रिपोर्ट का इंतजार

    जागरण संवाददाता, भिवानी। खरक कला पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत मौत हो गई। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर शाम जिला नागरिक अस्पताल में पांच चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी खरक कला पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के चलते वह तीनों बेटियों को अपने साथ ले गई थी, लेकिन करीब दो वर्ष पहले उसका पति बड़ी बेटी को अपने साथ ले गया।

    महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

    वहीं, पोस्टमार्टम में बच्ची के अंदरूनी अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि या स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। –डीएसपी महेश कुमार।

    खबरें और भी