Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भ में पल रही तीसरी संतान भी बेटी, महिला को करंट लगाकर दी मौत; पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:35 PM (IST)

    गर्भवती महिला की कथित तौर पर करंट लगाकर हत्या कर दी गई, जिसमें तीसरी बेटी होने के डर और दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ ...और पढ़ें

    बेटी होने पर महिला को दी दर्दनाक मौत। फाइल फोटो

    बेटी होने पर महिला को दी दर्दनाक मौत। फाइल फोटो


    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। गांव सांजरवास में सोमवार शाम एक गर्भवती महिला की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बौंद कलां थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

    बाद में शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया, जहां मंगलवार को स्वजनों के बयान दर्ज कर बोर्ड की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका की पहचान सांजरवास निवासी 24 वर्षीय रुबल के रूप में हुई है।

    गुरुग्राम जिले के नानूकलां निवासी मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ गर्भ में लड़की होने व दहेज के लिए साजिश के तहत हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता राज सिंह चौहान ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब पांच साल पहले सांजरवास निवासी ललित के साथ हुई थी।

    आठ महीने की गर्भवती थी

    शादी के करीब छह माह बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद में दो बेटियों को जन्म देने पर उसे और अधिक परेशान किया जाने लगा। वर्तमान में वह करीब आठ महीने की गर्भवती थी।

    खबरें और भी

    मृतका के पिता का आरोप है कि उसके गर्भ में लड़की होने व दहेज के लिए उसके पति, सास व ससुर ने उसकी हत्या की है। उसने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआइ कांता रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।