14 अप्रैल तक नहीं पूरा होगा आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण, आधे-अधूरे काम के बीच मनाई जाएगी जयंती
बल्लभगढ़ में डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण कार्य 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक पूरा नहीं हो पाएगा। अधूरे काम के बावजूद जयंती मनाई जाएगी, और मूर ...और पढ़ें
-1775683479603_m.webp)
बल्लभगढ़ में डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण कार्य 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक पूरा नहीं हो पाएगा। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण उनकी जयंती 14 अप्रैल तक पूरा नहीं हो पाएगा। यहां पर आधे-अधूरे कार्य के साथ ही जयंती मनाई जाएगी। सुंदरीकरण करने वाली समिति ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने वालों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने आंबेडकर चाैक का सुंदरीकरण करने के लिए डा. आंबेडकर मिशन सोसायटी को 11 लाख रुपये दिए हैं। इस राशि से यहां पर सुंदरीकरण का काम चल रहा है। चौक पर लगे हुए पत्थरों को उखाड़ा जा रहा है। चौक के चारों तरफ लगी लोहे की ग्रील को हटा कर यहां पर स्टील की चद्दर लगाई जा चुकी है।
डॉ. आंबेडकर की 14 अप्रैल जयंती नजदीक आ चुकी है। हर वर्ष राजनीतिक दलों के नेता आकर उनकी जयंती, निर्वाण दिवस और अन्य मौकों पर फूल-माला चढ़ाते हैं। जयंती के मौके पर हर वर्ष चौक को सजाया-संवारा जाता है। इस बार सुंदरीकरण का कार्य चलने के कारण अन्य वर्षों की तरह से साज-सज्जा नहीं हो पाएगी।
आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण 25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान जयपुर से कारीगर आ रहे हैं। मकराना का पत्थर जयपुर से आ चुका है। सुंदरीकरण में एक वर्ष का समय लग जाएगा। 14 अप्रैल तक मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाने की व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
-भवानी प्रसाद, प्रधान डा. आंबेडकर मिशन सोसायटी बल्लभगढ़
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: रास्ता भटकी महिला को कासना पुलिस ने पिता से मिलवाया, मानवीय चेहरा आया सामने