Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा: रास्ता भटकी महिला को कासना पुलिस ने पिता से मिलवाया, मानवीय चेहरा आया सामने

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:49 AM (IST)

    दिल्ली से ग्रेटर नोएडा अपने पिता के घर जा रही शिखा श्रीवास्तव रात में रास्ता भटककर कासना पुलिस पिंक बूथ पहुंचीं। कासना पुलिस ने मानवीयता दिखाते हुए मह ...और पढ़ें

    दिल्ली से ग्रेटर नोएडा अपने पिता के घर जा रही शिखा श्रीवास्तव रात में रास्ता भटककर कासना पुलिस पिंक बूथ पहुंचीं। इमेज एआई

    दिल्ली से ग्रेटर नोएडा अपने पिता के घर जा रही शिखा श्रीवास्तव रात में रास्ता भटककर कासना पुलिस पिंक बूथ पहुंचीं। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना पुलिस ने एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा पेश किया है। पिता के घर के लिए दिल्ली से निकली एक महिला रास्ता भटककर कासना पहुंच गई। पुलिस पिंक बूथ के आसपास महिला को मंडरता देख तैनात कर्मियों ने रात में वहां होने का कारण पूछा।

    पीड़िता ने बताया कि वह रास्ता भटक गई है, पिता का फोन बंद आ रहा है। जिसके बाद पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ गए। सूचना कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला को दी गई। रात अधिक होने के कारण कोतवाली प्रभारी ने महिला के ठहरने, खाना खिलाने के पुख्ता इंतजाम करने के दिशा निर्देश दिए। सुबह होने पर कासना पुलिस ने पिता से दूरभाष के जरिए संपर्क कर महिला को सकुशल स्वजन से मिलवाया।

    कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि दिल्ली नागलोई निवासी 42 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव मंगलवार शाम को अपने पिता ग्रेटर नोएडा स्थित बल्लू खेड़ा के लिए निकली थी, लेकिन रास्ता भटक गईं। पौने 12 बजे के करीब वे कासना स्थित पुलिस पिंक बूथ पर पहुंची।

    पुलिसकर्मियों के पूछने पर उन्होंने बताया कि वे अपने पिता गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के घर के लिए दिल्ली से निकली थी, लेकिन रास्ता भटक गई हैं। पिता फोन नहीं उठा रहे हैं। सहायता के लिए पिंक बूथ पहुंची है। उप निरीक्षक अमित राठौर व मुख्य आरक्षी जीत बंसल को बातचीत के दौरान पता चला कि उनके पास पर्याप्त पैसे भी नहीं थे। पीड़िता ने रातभर ठहरने की व्यवस्था करने का अनुरोध पुलिसकर्मियों से किया।

    खबरें और भी

    उप निरीक्षक अमित राठौर ने दूरभाष के जरिए कासना कोतवाली प्रभारी को महिला की समस्या से अवगत कराया। कासना कोतवाली प्रभारी ने महिला को कोतवाली बुलाकर समूचित जानकारी हासिल की। वार्ता के दौरान पता चला कि महिला अत्यंत भूखी थी। उन्होंने कुछ खाया भी नहीं था। काेवाली प्रभारी ने पहले पास के होटल से खाना मंगवाकर खाना खिलवाया। रात अधिक होने के कारण महिला को थाना क्षेत्र के एक होटल में कमरा दिलवाकर विश्राम कराया।

    महिला को असुरक्षा का अहसास न हो हेल्प केंद्र की मुख्य आरक्षी रीना तोमर समेत अन्य महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। सुबह होने पर कासना कोतवाली प्रभारी ने महिला के पिता के फोन पर संपर्क कर पूरी जानकारी लेकर सकुशल महिला के पिता के घर पहुंचाया। महिला समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने कासना कोतवाली प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों का आभार जताया है।

    यह भी पढ़ें: नोएडा में निंबस आइटीईएस की नई शाखा से 800 रोजगार, दिव्यांगों और महिलाओं को मिलेगा अवसर