Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में निंबस आइटीईएस की नई शाखा से 800 रोजगार, दिव्यांगों और महिलाओं को मिलेगा अवसर

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:44 AM (GMT+05:30)

    निंबस आइटीईएस ने नोएडा में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया, जिससे 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी के फाउंडर संदीप प्रसाद ने बताया कि इनमें से 50% नौकरि ...और पढ़ें

    निंबस आइटीईएस ने नोएडा में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया, जिससे 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। इमेज एआई

    निंबस आइटीईएस ने नोएडा में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया, जिससे 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। निंबस आइटीईएस कंपनी के फाउंडर और एमडी संदीप प्रसाद ने नोएडा में अपनी नई शाखा के उद्घाटन के मौके पर कहा कि कंपनी की नई शाखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 800 लोगों के लिए रोजगार का सृजन करेगी। जिसमें कुल रोजगार का 50 प्रतिशत हिस्सा दिव्यांगों और महिलाओं को प्रदान किया जायेगाl

    निम्बस आईटीईएस के को फाउंडर और सीईओ नितेश नागपाल ने बताया किइसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए निम्बस बीपीओ इस नई ब्रांच में इनोवेशन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दूसरी नेक्स्ट जेन सोल्यूशन प्रदान करेगी।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह, एसटीपीआइ के एडिशनल डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार राय, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव और वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक मौजूद रहेl

    यह भी पढ़ें: नोएडा में गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ करने गया था पार्टी